मकर मासिक राशिफल जून 2026: नौकरीपेशा जातकों को विभागीय परीक्षाओं या इंटरव्यू में बड़ी सफलता दिलाएगा

Makar Masik Rashifal June 2026: जून माह मकर राशि के लिए प्रगति और सफलता का समय है. करियर में मेहनत रंग लाएगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. 10 से 25 जून के बीच खास लाभ मिलेगा. प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा, वहीं सेहत सामान्य बनी रहेगी, बस दिनचर्या संतुलित रखें.

Makar Masik Rashifal June 2026, मकर राशि: जून का महीना आपके लिए बहुत ही शुभ और सफलतादायक रहेगा, क्योंकि छठे भाव में सूर्य, बुध और शुक्र की युति आपके शत्रुओं को परास्त करेगी और आपको हर क्षेत्र में विजय दिलाएगी. 2 जून को गुरु का सप्तम भाव में जाना आपके वैवाहिक जीवन, व्यापार और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए अत्यंत वरदान साबित होगा. शनि का द्वितीय भाव में होना आपकी आर्थिक स्थिति को धीरे-धीरे लेकिन बेहद मजबूत बनाएगा.

करियर-बिजनेस: यह महीना आपके करियर को एक नई दिशा देगा. छठे भाव का सूर्य नौकरीपेशा जातकों को विभागीय परीक्षाओं या इंटरव्यू में बड़ी सफलता दिलाएगा. व्यापार में गुरु का सप्तम भाव में आना नए साझेदारों को जोड़ेगा, जिससे कारोबार का तेजी से विस्तार होगा. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है.

रिलेशनशिप: यह महीना पारिवारिक जीवन में खुशियों की बहार लेकर आएगा. सप्तम भाव में गुरु के गोचर से जीवनसाथी के साथ चल रहे पुराने सभी विवाद समाप्त होंगे और आपसी प्रेम बढ़ेगा. परिवार में किसी मांगलिक या उत्सव जैसे कार्य का आयोजन हो सकता है. समाज में आपके और आपके परिवार का मान-सम्मान बहुत बढ़ेगा.

लव लाइफ: इस महीना प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. यदि आप किसी को पसंद करते हैं, तो प्रस्ताव देने के लिए समय अनुकूल है. पार्टनर के साथ आपसी समझ बहुत बेहतर होगी और आप दोनों एक-दूसरे के करियर में भी मददगार साबित होंगे. महीने के अंत में शुक्र का गोचर प्रेम को और गहरा करेगा.

स्वास्थ्य: इस महीना आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा. पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. हालांकि, काम के सिलसिले में की गई यात्राओं के कारण थोड़ी शारीरिक थकान हो सकती है, जो आराम से ठीक हो जाएगी.

सावधानी: इस महीना धन के लेन-देन में स्पष्टता रखें और किसी भी करीबी मित्र के साथ अहंकार की भाषा का प्रयोग न करें.

उपाय: इस महीना शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें और काले कुत्ते को तेल चुपड़ी रोटी खिलाएं.

शुभ कलर: नीला
शुभ अंक: 8

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >