मकर मासिक राशिफल अप्रैल 2026: करियर में आएगा उछाल, धन लाभ के बन रहे हैं योग

Makar Masik Rashifal April 2026: अप्रैल माह मकर राशि के लिए प्रगति और सफलता का समय है. करियर में मेहनत रंग लाएगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. 10 से 25 अप्रैल के बीच खास लाभ मिलेगा. प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा, वहीं सेहत सामान्य बनी रहेगी, बस दिनचर्या संतुलित रखें.

Makar Masik Rashifal April 2026:  शनि का मीन राशि में होना और मंगल-बुध का वहां आगमन आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा. शुक्र का वृषभ राशि में गोचर संतान सुख और प्रेम में सफलता दिलाएगा. अप्रैल माह करियर में प्रयास बढ़ाने का समय है, जिससे आर्थिक मजबूती आएगी. आपके लिए 10 से 25 अप्रैल का समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा.

करियर-बिजनेस: अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में पूरा जोर लगाएं. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी. 10 से 25 अप्रैल के बीच लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे.

लव लाइफ: रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए समय निकालना जरूरी है. 10 से 25 अप्रैल के बीच आपकी लव लाइफ में रोमांस के अच्छे अवसर आएंगे, जिन्हें नजरअंदाज न करें.

स्वास्थ्य: इस महीने सेहत सामान्य रूप से ठीक रहेगी. दिनचर्या को व्यवस्थित रखें और बाहर के खाने से बचें. अनियमितता से दूरी बनाकर रखें.

सावधानी: मेहनत के रास्ते पर चलें, शॉर्टकट अपनाने से बचें.

उपाय: शनिवार के दिन गरीबों को फल दान करना शुभ रहेगा.

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला या काला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु
ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
मो.: +91 8620920581

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >