Makar Aaj Ka Rashifal 01 January 2026 : मकर राशि वाले आज आर्थिक जोखिम लेने से बचें, धन हानि का प्रबल योग

Makar Aaj Ka Rashifal 01 January 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन गुरुवार. पढ़ें आज का दैनिक मकर राशिफल

Makar Aaj Ka Rashifal 01 January 2026 : आज 01 जनवरी 2026 , दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथी रात 11 बजकर 39 मिनट तक रहेगी, उपरांत चतुर्दशी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा वृषभ राशि मे विराजमान है और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में , केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं मकर राशि के लिए कैसा रहेगा आज साल का पहला दिन गुरुवार…

Makar Aaj Ka Rashifal मकर आज का राशिफल

मकर राशि : नए साल का पहला दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा. आपकी राशि के स्वामी शनि द्वितीय भाव में हैं, जबकि ग्रहों की बड़ी युति (सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र) आपके बारहवें भाव में हो रही है. यह स्थिति आध्यात्मिक उन्नति और विदेश से जुड़े कार्यों के लिए श्रेष्ठ है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण की मांग करती है.

करियर / बिज़नेस: कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रह सकता है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी. विदेश व्यापार, एक्सपोर्ट-इंपोर्ट या बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वालों के लिए नए साल की शुरुआत शानदार रहेगी. निवेश के मामलों में सावधानी बरतें और कोई भी बड़ा आर्थिक जोखिम लेने से बचें.

रिलेशनशिप: परिवार के साथ समय बिताने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे. जीवनसाथी के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद हो सकता है, इसलिए शांति से काम लें. प्रेम संबंधों में दूरी या व्यस्तता के कारण थोड़ी उदासीनता रह सकती है. शाम को किसी एकांत या शांत स्थान पर जाने की इच्छा होगी.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें. बारहवें भाव में ग्रहों की भीड़ के कारण आंखों में जलन, अनिद्रा ( या पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है. मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान का सहारा लें. पर्याप्त नींद लेना आज आपके लिए बहुत जरूरी है.

सावधानी: नए साल के जश्न में बजट से बाहर जाकर खर्च न करें, अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी हो सकती है. कानूनी मामलों या किसी भी तरह के विवाद से खुद को दूर रखें. अजनबी लोगों पर तुरंत भरोसा न करें और अपनी गोपनीय बातें किसी से साझा न करें.

उपाय: नए साल की शुभ शुरुआत के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें. शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. काले कुत्ते को रोटी खिलाना आपके कष्टों को कम करेगा.

शुभ रंग: गहरा नीला और काला
शुभ अंक: 8 और 4

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read: Pradosh Vrat 2026: न्यू ईयर पर दुर्लभ संयोग, जानें प्रदोष व्रत नियम, पूजा विधि, शुभ समय और शनि-राहु केतु दोष के उपाय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >