Magh Purnima 2026 Rashifal Upay: आज माघ पूर्णिमा पर राशि के अनुसार करें सुख-समृद्धि के लिए स्नान-दान

Magh Purnima 2026 Rashifal Upay: आज 1 फरवरी 2026, रविवार को माघ पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जा रहा है. इस शुभ दिन पर राशि के अनुसार स्नान और दान करने से सुख-समृद्धि, सौभाग्य और जीवन की बाधाओं से मुक्ति मिलती है. जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए विशेष स्नान-दान उपाय.

Magh Purnima 2026 Rashifal Upay: माघ मास (Magh Maas) की पूर्णिमा का हिंदू धर्म में एक बहुत ही खास महत्व होता है. इस बार माघ पूर्णिमा आज 1 फरवरी, 2026 को रविवार के दिन है. इस दिन भक्त खास रूप से पूजा अर्चना करते हैं.

मेष : लाल पुष्प डालकर स्नान करें. स्नान के बाद ब्राह्मण को लाल मसूर, लाल वस्त्र में बांधकर दक्षिणा सहित दान करने से जीवन में आ रही बाधाओं की निवृत्ति होगी.

वृषभ : जल में श्वेत पुष्प डालकर स्नान करें. स्नान के बाद किसी कन्या को खीर खिलाने से सौभाग्य की प्राप्ति होगी.

मिथुन : जल में गन्ने का रस मिलाकर स्नान करें. स्नान के बाद ब्राह्मण को किसी हरे वस्त्र में मूंग की दाल रखकर दान करें. सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी.

कर्क : जल में पंचगव्य मिलाकर स्नान करें. स्नान के बाद किसी पुजारी को लाल कपड़े में आटा और गुड़ बांधकर दान करें.

सिंह : जल में केसर मिलाकर स्नान करें. स्नान के बाद किसी गरीब को सात तरह के अनाज का दान करने से अवरोध दूर होंगे.

कन्या : जल अक्षत मिलाकर स्नान करें. स्नान के बाद विष्णु मंदिर में बेसन के लड्डुओं का भोग लगाएं.

ये भी पढ़ें:  आज 1 फरवरी को है माघ पूर्णिमा, जानें धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व

तुला : जल में इलाइची मिलाकर स्नान करें. स्नान बाद गाय को खीर खिलाने से ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी.

वृश्चिक : जल में लाल चंदन मिलाकर स्नान करें. स्नान के बाद निर्धन तथा असहाय व्यक्तियों को भोजन, वस्त्र तथा जूते-चप्पल दान करें.

धनु : जल में हल्दी मिलाकर स्नान करें. स्नान के बाद चने की सवा किलो दाल तथा सात फूल पीले रंग के वस्त्र में बांधकर पुजारी को दान करें.

मकर : जल में काले तथा सफेद तिल मिलाकर स्नान करें. स्नान के बाद तेल में सिकी हुई पूड़ियां गरीबों में बाटें.

कुंभ : जल में काले तथा सफेद तिल मिलाकर स्नान करें. स्नान के बाद काले वस्त्र में बांधकर काला तिल तथा सरसों का तेल किसी ब्राह्मण को दान करें.

मीन : जल में तीन रंगों के पुष्प मिलाकर स्नान करें. स्नान के बाद किसी गरीब को एक कंबल का दान करें.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >