कल से बदलेगी इन 4 राशि के जातकों की तकदीर, 16 दिन मिलेगी राजा जैसी जिंदगी!

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध 22 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहा है. यह गोचर 16 दिनों तक रहेगा और 4 राशि वालों के लिए धन लाभ व ऐशो-आराम का मार्ग खोलेगा.

वैदिक ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है. यह बुद्धि, व्यापार, मानसिक क्षमता और वाणी का कारक है. बुध करीब 12 से 18 दिन में अपनी चाल बदलता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध 22 अगस्त को सिंह राशि में गोचर करेगा.

बुध इस राशि में 06 सितंबर तक रहेगा. इसके बाद 7 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश कर जाएगा. यानी बुध इस गोचर के दौरान सिंह राशि में 16 दिनों तक रहेंगे.

ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय पांडेय बता रहे हैं कि इस बुध के इस गोचर से 4 राशि वालों की किस्मत अचानक बदलेगी. साथ ही सोलह दिनों तक धन लाभ के साथ-साथ ऐशो आराम वाली जिंदगी होगी.

मिथुन राशि

बिजनेस में धन लाभ के साथ-साथ विस्तार का योग है. गोचर की अवधि में धन का लाभ के कई स्रोत विकसित होंगे. आमदनी में वृद्धि होगी. शिक्षण के क्षेत्र में काम करने वालों की उन्नति होगी. परिवार में छोटे भाई से बड़ी मदद मिल सकती है. हरी सब्जियों का व्यापार करने वालों को इस दौरान अपार लाभ होगा.

कन्या राशि

छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का योग है. बुध गोचर के दौरान यात्रा से लाभ होगा. निवेश लाभ हो सकता है. धन से जुड़ा कोई बड़ा काम सफल होगा. 6 सितंबर तक की अवधि में बड़ी आर्थिक योजनाएं सफल होंगी.

सिंह राशि

कारोबार करने वाले इस दौरान बड़ी आर्थिक तरक्की प्राप्त करेंगे. पहले किए हुए निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले इस दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. कपड़े से जुड़े व्यापार करने वालों को इस दौरान बड़ा लाभ होगा. कोई बड़ी आर्थिक योजना सफल होगी.

ये भी पढ़ें: गुरु के नक्षत्र गोचर से संवर जाएगी 5 राशि वालों की तकदीर! बंपर लाभ के हैं योग

धनु राशि

धन की स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी. गोचर के दौरान भौतिक सुख-सुविधाओं का भरपूर लाभ प्राप्त कर सकते हैं. व्यापार से जुड़े अटके हुए काम पूरे होंगे. कार्यस्थल पर नई पहचान बनेगी. परिवार के साथ खुशनुमा पल बीतेगा. परिवार के किसी सदस्य से लाभ होगा. अचानक कोई बड़ा उपहार मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपेश कुमार ठाकुर

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >