ध्यान और हल्की कसरत लाभकारी रहेंगी , यहां देखें तुला राशि का 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Libra Weekly Horoscope 28 September to 4 October 2025: तुला राशि के लिए 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से से तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Libra Weekly Horoscope 28 September to 4 October 2025: सितंबर माह का तीसरा सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल.

तुला साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025

इस सप्ताह नए अवसर उभरेंगे. पुराने प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में सफलता मिलेगी और वरिष्ठों का समर्थन मिलेगा. किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें, ठंडे दिमाग से सोचकर कदम उठाएँ. अनावश्यक विवाद और जिद्दीपन से बचें. धन संबंधी लेन-देन में सतर्क रहें.

करियर/बिजनेस: कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव होंगे. प्रोजेक्ट और जिम्मेदारियों में सफलता मिलने के संकेत हैं. व्यापार में नई योजनाओं को ध्यानपूर्वक लागू करें.

रिलेशनशिप: परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. सामाजिक समारोहों में भाग लेने से लाभ मिलेगा.

हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. मानसिक तनाव कम करने के लिए ध्यान और हल्की कसरत लाभकारी रहेंगी.

शुभ अंक: 29, 30, 03
शुभ रंग: बैंगनी, हरा, क्रीम
शुभ दिन: शुक्रवार, बुधवार, शनिवार

सावधानी: वाद-विवाद और झगड़े से बचें.

उपाय: शनिवार को पीले रंग का दान करें और गणेश जी का ध्यान करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >