अपने ही लोग विश्वासघात कर सकते हैं, यहां देखें तुला राशि का 14 से 20 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Libra Weekly Horoscope 14 to 20 September 2025: तुला राशि के लिए 14 सितंबर से 20 सितंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Libra Weekly Horoscope 14 to 20 September 2025: सितंबर माह का तीसरा सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषा��ार्य डॉ एन के बेरा तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल.

तुला साप्ताहिक राशिफल 14 सितंबर से 20 सितंबर 2025

कैरियर

करियर के लिए समय अनुकूल रहेगा. वित्तीय लाभ के प्रयास सफल होंगे. तकनीक और मैनेजमेंट से जुड़े युवाओं को उपलब्धि प्राप्त होगी, वहीं मेडिकल, फार्मा, नर्सिंग और कंप्यूटर से जुड़े छात्रों के लिए भी समय शुभ है. मेहनत और प्रयास से कारोबार में प्रगति होगी. भविष्य और करियर से संबंधित नई योजनाएं बनेंगी.

मांगलिक आयोजनों में भागीदारी होगी, जानें मेष राशि वालों का 14 से 20 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

विवाहेत्तर संबंधों से तनाव की स्थिति बन सकती है, यहां देखें वृषभ राशि का 14 से 20 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल  

लव लाइफ में तनाव और कटुता आ सकती है, यहां देखें मिथुन राशि का 14 से 20 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

घर का माहौल प्रसन्न रहेगा, यहां देखें कर्क राशि का 14 से 20 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

पर्सनल लाइफ

रोमांस के लिए यह सप्ताह शुभ है. पिछले दिनों से रिश्तों में चल रही गलतफहमियां और तनाव दूर होंगे. दांपत्य जीवन में सुख और सामंजस्य बढ़ेगा. कुछ लोगों के नए प्रेम संबंध शुरू हो सकते हैं. अविवाहित जातकों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होने की संभावना है.

नए प्रेम संबंध शुरू हो सकते हैं, यहां देखें सिंह राशि का 14 से 20 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

प्रेम संबंध फिर से सामने आ सकता है, जानें कन्या राशि का 14 से 20 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

अपने ही लोग विश्वासघात कर सकते हैं, यहां देखें तुला राशि का 14 से 20 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

आपसी संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा, यहां देखें वृश्चिक राशि वालों का 14 से 20 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

फैमिली लाइफ

परिवारिक स्तर पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. अपने ही लोग विश्वासघात कर सकते हैं. मांगलिक कार्यों में रुकावट आ सकती है. स्वजन और मित्रों से मनमुटाव होने की आशंका है. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी और घर से किसी कीमती वस्तु के खोने या चोरी का भय है. पारिवारिक कलह से मन अशांत रह सकता है.

शुभ संकेत

  • शुभ दिन : बृहस्पतिवार, शनिवार
  • शुभ रंग : गोल्डेन, नीला
  • शुभ तारीख : 15, 16

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >