तुला: इस सप्ताह पूरी गंभीरता के साथ काम पर फोकस करें

जीवनशैली में बदलाव की आपको सख्त जरूरत है

पटना: दैनिक राशिफल चंद्र और ग्रहों की गणना पर आधारित है. आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया गया है. ज्योतिर्विद ‘दैवज्ञ’ डॉ श्रीपति त्रिपाठी सभी 12 राशियों का भविष्यफल बता रहे हैं. इस राशिफल को पढ़ कर आप दैनिक योजनाओं को सफल बना सकते हैं या फिर इसके आधार पर अपनी योजनाएं तैयार कर सकते हैं. जानिए तुला राशि के बारे में क्‍या कहते हैं आपके सितारे…

तुला (Libra): इस सप्ताह लाइफ को हंसते-खेलते बिताना चाहिए, लेकिन हंसी-खुशी के इस खेल में खुद को इतना भी हल्का ना कर लें, कि लोग आपको महत्व देना बंद कर दें. दिल के साथ दिमाग के दरवाजे भी खुले रखें, क्योंकि इस सप्ताह आपको इसकी ज्यादा जरूरत होगी.

करियर बिजनेस : लोग आपका फायदा उठाने के लिए तैयार बैठे हैं. आप उन्हें अपने काम के बल पर ही पीछे कर सकते हैं, इसलिए मौज-मस्ती से अलग इस सप्ताह पूरी गंभीरता के साथ काम पर फोकस करें और नयी योजनाओं पर सोचना शुरू करें.

रिलेशनशिप : इस मामले में आप सही दिशा में सोच रहे हैं, लेकिन अपनी सोच में थोड़ी व्यवहारिकता भी रखें. सभी लोग आपके लिए अच्छे नहीं, लेकिन सब बुरे भी नहीं. इस सप्ताह आपके पास अच्छे-बुरे की पहचान का मौका होगा और आप यह आसानी से तय कर पाएंगे कि रिश्तों के मामले में आप कहां खड़े हैं.

हेल्थ : पेट से संबंधित पुरानी बीमारी के फिर से शिकार हो सकते हैं. खान-पान पर आपका नियंत्रण रहता है, लेकिन इस सप्ताह आपकी बेफिक्री आपके लिए नुकसानदायक साबित होगी. जीवनशैली में बदलाव की आपको सख्त जरूरत है.

लकी डेट : 06, 07, 11

कलर : भूरा, नारंगी, काला

लकी दिन : शनिवार, रविवार, बुधवार,

सावधानी : सतही तौर पर किसी बात को समझ कर कोई बड़ा निर्णय ना लें. आपके सामने आनेवाली चीजों की तह तक जाएं और अपने स्तर पर पूरी छानबीन और समझ के बाद ही कोई निर्णय लें. दूसरों की सलाह सुनें, लेकिन पूरी तरह से उसे अमल में लाना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है.

उपाय : गुरुवार आपके लिए अच्छा है, लेकिन गुरु ही आपको बाकी परेशानियों से बचा रहा है. गुरु के कृपापात्र बने रहने के लिए गुरुवार का व्रत रखें और विधिपूर्वक पूजन करें. पीला पहनें और उस दिन पीला भोजन ही ग्रहण करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Radheshyam Kushwaha

Published by: Prabhat Khabar

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >