Leo Weekly Horoscope 5 to 11 January 2025: सिंह राशि वालों के आर्थिक जीवन में भाग्य का सहयोग मिलेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Leo Weekly Horoscope 5 to 11 January 2025: सिंह राशि के लिए 5 जनवरी 2025 से 11 जनवरी 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल.
By Shaurya Punj | Updated at :
Leo Weekly Horoscope 5 January 2025 to 11 January 2025
Leo Weekly Horoscope 5 to 11 January 2025: सिंह राशि वालों के लिए जनवरी माह का पहला सप्ताह (साप्ताहिक राशिफल जनवरी 2025) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल.
सिंह साप्ताहिक राशिफल जनवरी 2025
सिंह- आपका अत्यधिक खाने का शौक आपको बदलने की आवश्यकता है, क्योंकि आपकी चंद्र राशि के दसवें भाव में गुरु देव विराजमान होंगे. इस समय आप स्वयं अपनी इस आदत में सुधार लाने के लिए प्रयासरत रहेंगे. इसके लिए आप स्वस्थ रहने के उद्देश्य से नियमित व्यायाम करते हुए दिखाई देंगे. इस सप्ताह आपके आर्थिक जीवन में भाग्य का सहयोग मिलेगा, लेकिन यदि आपको किसी भी प्रकार का निवेश करना है, तो पहले वास्तविकताओं का मूल्यांकन करें और उसके बाद ही निवेश करें. अन्यथा, आपका धन फंस सकता है. इस सप्ताह आपको उन रिश्तेदारों या दोस्तों से बातचीत करने में सहायता मिलेगी, जिनसे आपकी मुलाकात कभी-कभी होती है. यह समय आपके पुराने संबंधों को पुनर्जीवित करने और उनमें सुधार लाने के लिए अत्यंत उपयुक्त सिद्ध होगा. करियर और पेशे के संदर्भ में, आपकी राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है.
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.