Leo Weekly Horoscope 26 मई से 1 जून 2025, अधिकारियों से प्रशंसा मिलने की संभावना है

Leo Weekly Horoscope 26 May to 1 June 2025: सिंह राशि के लिए 26 मई से 1 जून 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें "दैवज्ञ" डॉ श्रीपति त्रिपाठी से सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Leo Weekly Horoscope 26 May to 1 June 2025: मई माह का अंतिम सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं दैवज्ञ ज्योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल.

सिंह साप्ताहिक राशिफल 26 मई से 1 जून 2025

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आत्मबल और निर्णायक सोच से परिपूर्ण रहेगा. आप जिन योजनाओं को लंबे समय से टालते आ रहे थे, उन्हें अब लागू करने का समय आ गया है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और नेतृत्व कौशल की सराहना की जाएगी. बॉस या वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलने की संभावना है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा या साक्षात्कार की तैयारी कर रहे हैं, तो अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों को इस सप्ताह नए अनुबंध या सौदे मिल सकते हैं, विशेषकर यदि वे अंतरराष्ट्रीय या ऑनलाइन व्यापार से संबंधित हों.

Aries Weekly Horoscope 26 मई से 1 जून 2025, जीवनसाथी के साथ प्यार और सहयोग का माहौल रहेगा

Taurus Weekly Horoscope 26 मई से 1 जून 2025, अचानक सामने आ सकते हैं कुछ खर्चे

Gemini Weekly Horoscope 26 मई से 1 जून 2025, विवाहित जातकों के लिए तनाव कम करने की जरूरत

Cancer Weekly Horoscope 26 मई से 1 जून 2025, सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा

आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह सकारात्मक रहेगा. आय के स्रोत बढ़ सकते हैं और कोई रुका हुआ भुगतान भी मिल सकता है. निवेश करने के लिए भी यह समय अनुकूल है, खासकर रियल एस्टेट या लॉन्ग टर्म योजनाओं में. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, हालांकि किसी बड़े सदस्य की सलाह को नजरअंदाज न करें. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी. यदि आप सिंगल हैं तो किसी खास व्यक्ति से मिलने का योग बन रहा है. जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके बीच समझ और स्नेह बढ़ेगा. विवाहित जातकों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और साथ में समय बिताने का अवसर भी मिलेगा.

Leo Weekly Horoscope 26 मई से 1 जून 2025, अधिकारियों से प्रशंसा मिलने की संभावना है

Virgo Weekly Horoscope 26 मई से 1 जून 2025, सिरदर्द या नींद की कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं 

Libra Weekly Horoscope 26 मई से 1 जून 2025, इस सप्ताह थोड़ी चुनौती हो सकती है

Scorpio Weekly Horoscope 26 मई से 1 जून 2025, सतर्कता और विवेक का परीक्षण होगा

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा, लेकिन लापरवाही से बचना आवश्यक है. हृदय या पीठ से संबंधित हल्की समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, इसलिए व्यायाम और आराम का संतुलन बनाए रखें. खानपान में लापरवाही न करें और अधिक तले-भुने भोजन से बचें. मानसिक रूप से आप सशक्त महसूस करेंगे, और अपने निर्णयों में स्पष्टता बनी रहेगी. सप्ताह के अंत में किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. कुल मिलाकर सिंह राशि के लिए यह सप्ताह सफलता, आत्मविश्वास और प्रगति का रहेगा. रविवार को सूर्यदेव को जल अर्पित करें और आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें, इससे भाग्य का साथ मिलेगा.

Sagittarius Weekly Horoscope 26 मई से 1 जून 2025, जिम्मेदारियों को उत्साह के साथ निभाना होगा

Capricorn Weekly Horoscope 26 मई से 1 जून 2025, सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बनाए रखें

Aquarius Weekly Horoscope 26 मई से 1 जून 2025, हर कदम सोच-समझकर उठाएं

Pisces Weekly Horoscope 26 मई से 1 जून 2025, वित्तीय निर्णय से पहले सलाह लेना न भूलें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >