Leo Weekly Horoscope 24 August to 30 August 2025: अगस्त माह का आखिरी सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल.
सिंह साप्ताहिक राशिफल 24 अगस्त से 30 अगस्त 2025
सिंह : इस सप्ताह आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं. पुराने अटके कार्य पूरे हो सकते हैं. आर्थिक पक्ष सुदृढ़ रहेगा लेकिन विलासिता पर खर्च बढ़ सकता है. किसी पर अत्यधिक भरोसा न करें.
करियर/बिजनेस: यह सप्ताह आपके लिए नेतृत्व क्षमता को दिखाने का मौका देगा. उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में नया कॉन्ट्रैक्ट साइन हो सकता है.
रिलेशनशिप: परिवार में किसी शुभ समाचार की संभावना है. जीवनसाथी का समर्थन मिलेगा. प्रेम जीवन में रोमांच बढ़ेगा.पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी.
हेल्थ: इस सप्ताह स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन सिरदर्द या आंखों की समस्या हो सकती है. आराम और संतुलित आहा�� पर ध्यान दें.आंखों और सिर से जुड़ी समस्या हो सकती है. मौसमी बीमारियों से सावधान रहें. नींद पर ध्यान दें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु खानपान पर ध्यान दें.
शुभ अंक: 26, 27, 28
शुभ रंग: लाल, पीला, गुलाबी
शुभ दिन: मंगलवार, गुरुवार, रविवार
सावधानी: सफलता मिलने पर अहंकार से बचें.
उपाय: रविवार को सूर्य देव को जल अर्पित करें और गुड़ का दान करें.
Pisces Weekly Horoscope: मीन राशि वाले तनाव से बचें, देखें 24 अगस्त से 30 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल