कुंभ साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अप्रैल तक: इस हफ्ते नई जिम्मेदारी मिल सकती है और बिजनेस में लाभ के अवसर बनेंगे

Kumbh Saptahik Rashifal 19 to 25 April 2026: क्या इस सप्ताह प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी? क्या स्वास्थ्य मजबूत रहेगा या थकान परेशान कर सकती है? क्या करियर में प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे? जानने के लिए पढ़ें कुंभ साप्ताहिक राशिफल.

Kumbh Saptahik Rashifal: कुंभ राशि वाले को इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि की , तीसरे चौथे,पंचम,तथा सप्ताह के अंतिम दिन छठे भाव में रहेंगे साथ ही शनि 22 अप्रैल को दूसरे भाव में उदय होंगे शुक्र और सूर्य की युति तीसरे भाव में हुआ है 19 अप्रैल को शुक्र आपकी राशि की चौथे में संचरण करेगे. राहु केंद्र में बैठे है परिवारिक जिम्मेदारी को समझने का प्रयत्न करे, परिवारिक विवाद को दूर करे सभी के साथ सौहाद्र पूर्ण बनाए, परिवार के जरूरतमंद वस्तु की खरीदारी करे. पंचम भाव में गुरु है रिश्तेदार के साथ तालमेल अच्छी बनेगी दूसरे भाव में मंगल बुध और शनि है वाणी को नियंत्रण में रखे.

करियर/बिजनेस: कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह नए अवसर और बदलाव लेकर आएगा. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है और बिजनेस में लाभ के अवसर बनेंगे. नए व्यापार का प्लान किए है उसमे सफलता मिलेगा सप्तम भाव में केतु है व्यापार में संतुलन रखे उम्मीद से ज्यादा लाभ देगा.

लव लाइफ: प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और रिश्तों में समझ बढ़ेगी. वैवाहिक में प्रसन्न रहेंगे लेकिन कार्य का बोझ ज्यादा रहेगा जिसके कारण एक दूसरे को समय व्यतित नहीं करेंगे इससे रिश्ते में कोई खास परेशानी नहीं होगी.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य और अच्छा रहेगा, ऊर्जा बनी रहेगी.

सावधानी: किसी बड़ी समस्या की संभावना नहीं है.
उपाय: शनिवार को पीपल के पेड़ में दीपक जलाएं, काले तिल और उड़द दाल दान करें और “ॐ शनैश्चराय नमः” का जाप करें.

शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >