कुंभ राशिफल 05 मार्च 2026: क्या आज सेहत और सुरक्षा के मामलों में सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक होगा?

Kumbh Aaj Ka Rashifal 5 March 2026: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत का साथ मिलेगा. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानिए आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Kumbh Aaj Ka Rashifal 5 March 2026: कुम्भ राशि. आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है क्योंकि आपकी ही राशि में सूर्य, मंगल, बुध और राहु का महासंयोग बना हुआ है. अष्टम चंद्रमा कभी-कभी मानसिक तनाव दे सकते हैं लेकिन आपकी राशि के स्वामी शनि मीन में स्थित होकर सुरक्षा प्रदान करेंगे.

करियर-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारियां मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी और व्यापार में निवेश करते समय आज अतिरिक्त सावधानी रखना बहुत जरूरी है. नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय उत्तम है लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लिए बिना कोई बड़ा कदम न उठाएं.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है, इसलिए पार्टनर की बातों को गंभीरता से सुनें और बेवजह की बहस टालें. आपसी विश्वास बनाए रखने के लिए सच का सहारा लें और उपहारों के माध्यम से पार्टनर को प्रसन्न रखने का प्रयास आज जरूर करें.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें क्योंकि अष्टम चंद्रमा अचानक चोट या मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या पैदा कर सकते हैं, सचेत रहें. वाहन सावधानी से चलाएं और योग के जरिए अपने मानसिक संतुलन को बनाए रखें ताकि आप किसी भी शारीरिक परेशानी से सुरक्षित रहें.

सावधानी: गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपनी योजनाओं का खुलासा सार्वजनिक न करें.

उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल और चने की दाल अर्पित करें.

शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 8

Also Read: पंचांग 5 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: आज का लव राशिफल 05 मार्च 2026: इन 5 राशियों पर बरसेगा पार्टनर का प्यार, इनको रहना होगा सतर्क

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >