कुंभ राशिफल 4 अप्रैल 2026: क्या आज पैसा आने के बनेंगे योग या गलत फैसले बढ़ाएगी आर्थिक परेशानी?

Kumbh Aaj Ka Rashifal 4 April 2026 : कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? क्या किस्मत साथ देगी और अधूरे काम पूरे होंगे? आइए, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से जानते हैं आज का राशिफल.

Aaj Ka Kumbh Rashifal 4 April 2026: आज कुंभ राशि वालों के लिए बुध और राहु आपकी ही राशि में हैं, जो आपको अत्यधिक सक्रिय रखेंगे. चंद्रमा का भाग्य भाव में होना लंबी यात्रा के योग बनाएगा. मीन राशि में स्थित ग्रहों का प्रभाव धन संचय में मदद करेगा. शुक्र ग्रह का मेष राशि में होना भाई-बहनों से सहयोग दिलाएगा.

करियर बिजनेस: आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. आज रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. बिजनेस में नए आइडियाज पर काम करना सफल रहेगा. विदेशी संपर्कों से लाभ होगा. नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति की खबर मिल सकती है. आर्थिक निवेश के लिए समय बहुत अच्छा है. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. राहु के प्रभाव से पार्टनर के प्रति शक पैदा हो सकता है. फोन पर बात करते समय बहस से बचें. रोमांस को बनाए रखने के लिए एक-दूसरे पर विश्वास बढ़ाएं. शाम को साथ बिताया समय तनाव को कम करेगा.

स्वास्थ्य: आज मानसिक बेचैनी और घबराहट महसूस हो सकती है. प्राणायाम और गहरी सांस लेने का अभ्यास करें. प्रकृति के करीब समय बिताने से स्वास्थ्य में सुधार होगा.

सावधानी: आज सुनी-सुनाई बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें.

उपाय: आज “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें.

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: काला

यहां पढ़ेंधर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >