Kumbh Aaj Ka Rashifal 29 March 2026, कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत सक्रिय और प्रभावशाली रहने वाला है, क्योंकि आपकी ही राशि में मंगल, बुध और राहु की त्रिग्रही युति बनी हुई है. दोपहर बाद चंद्रमा का आपके सातवें भाव में केतु के साथ गोचर सामाजिक और वैवाहिक संबंधों में कुछ गहरे बदलाव लेकर आ सकता है.
करियर-बिजनेस: आज आपके व्यापार की दिशा बदल देंगे. आज का दिन तकनीकी और अनुसंधान कार्यों से जुड़े लोगों के लिए अद्भुत सफलता का है, आपकी खोज या विचार को बड़ी पहचान मिल सकती है, जिससे लाभ होगा. नौकरी में आपके काम की गुणवत्ता बढ़ेगी, लेकिन ध्यान रहे कि आपके भीतर का आत्मविश्वास अहंकार में न बदले, अन्यथा सहकर्मियों से दूरियां बढ़ सकती हैं.
लव लाइफ: आज आप सामान्य से ज्यादा भावुक महसूस कर सकते हैं. पार्टनर के साथ दिल से जुड़ने का मौका मिलेगा, क्योंकि आपकी राशि के सप्तम भाव में स्थित चंद्रमा और केतु की युति पार्टनर के स्वास्थ्य या स्वभाव को लेकर चिंता दे सकती है. प्रेम संबंधों में एक-दूसरे को स्पेस देना बहुत जरूरी है.
स्वास्थ्य: आज आपको अपने नर्वस सिस्टम और मानसिक शांति का विशेष ध्यान रखना होगा, अधिक सोचने से बचें और दिमाग को शांत रखें. पैरों में दर्द या जोड़ों में अकड़न महसूस हो सकती है, इसलिए नियमित व्यायाम करें और शरीर को स्ट्रेच करें ताकि रक्त संचार सुचारू रूप से बना रहे.
सावधानी: पार्टनरशिप के काम में पारदर्शिता रखें और किसी अजनबी पर भरोसा न करें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और काले तिल का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
