कुंभ राशिफल 29 अप्रैल 2026: क्या नई संभावनाएं बढ़ेंगी या फैसलों में रहना होगा सतर्क?

Kumbh Aaj Ka Rashifal 29 April 2026: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? क्या किस्मत साथ देगी और अधूरे काम पूरे होंगे? आइए, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से जानते हैं आज का राशिफल.

Kumbh Aaj Ka Rashifal 29 April 2026, कुंभ राशि: आज कुंभ राशि के जातकों के लिए राहु का आपकी राशि में होना और चंद्रमा का अष्टम भाव में होना मानसिक तनाव दे सकता है. गुप्त कार्यों में सावधानी बरतें. वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है. अचानक कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं. धैर्य बनाए रखें और योग का सहारा लें.

करियर बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज संभलकर चलने की जरूरत है. कुंभ राशि के जातक किसी भी बड़े निवेश से आज बचें. व्यापार में उतार-चढ़ाव रह सकता है. नौकरी में राजनीति का शिकार होने से बचें. आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें. अपनी योजनाओं को किसी के साथ साझा न करें.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकता है. राहु के प्रभाव से पार्टनर के साथ गलतफहमी हो सकती है, जिससे फोन पर तीखी बहस हो सकती है. तनाव बढ़ने न दें. शांत रहकर बात सुनें. शाम को डिनर के बहाने पार्टनर को मनाना एक बेहतर विकल्प होगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य थोड़ा ढीला रह सकता है. अचानक बुखार या इन्फेक्शन होने की संभावना है. अधिक ठंडा पानी या बाहर के खाने से बचें. अपनी ऊर्जा को व्यर्थ की चिंता में नष्ट न करें. पर्याप्त नींद लें और डॉक्टर की सलाह को नजरअंदाज न करें.

सावधानी: अजनबी पर भरोसा न करें.
उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गहरा नीला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >