कुंभ राशिफल 25 मार्च 2026: क्या आय के नए स्रोत करेंगे मालामाल या खर्च बढ़ाएंगे टेंशन?

Kumbh Aaj Ka Rashifal 25 March 2026: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत का साथ मिलेगा. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानिए आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए बौद्धिक कार्यों में सफलता दिलाने वाला रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में चंद्रमा और गुरु की युति शिक्षा और ज्ञान में वृद्धि करेगी.

करियर-बिजनेस: करियर की बात करें तो आपकी राशि में ही स्थित मंगल, बुध और राहु आपको थोड़े भ्रम में डाल सकते हैं, लेकिन आपकी त्वरित निर्णय लेने की क्षमता लाभ दिलाएगी.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों की बात करें तो आज पार्टनर के साथ किसी पुराने मुद्दे पर सुलह हो सकती है, जिससे रिश्ते में फिर से वही पुराना रोमांस और आकर्षण लौट आएगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक तनाव के कारण सिरदर्द की शिकायत रह सकती है, इसलिए पर्याप्त नींद लें और योग-प्राणायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं.

सावधानी: द्वितीय भाव के सूर्य-शनि के कारण धन की बचत करना आज मुश्किल हो सकता है, संयम रखें.
उपाय: गणेश जी को सिंदूर चढ़ाएं और मूंग के लड्डू का भोग लगाएं.

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 1

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >