Aaj Ka Kumbh Rashifal 25 April 2026: आज राहु आपकी ही राशि में स्थित हैं और चंद्रमा छठे भाव में हैं, जिससे शत्रुओं पर आपकी जीत होगी. पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी. ननिहाल पक्ष से सहयोग मिलेगा. कर्ज चुकाने में आप सफल रहेंगे. आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे और पेंडिंग काम निपटाएंगे.
करियर/बिजनेस: आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है. विरोधियों की चालें नाकाम होंगी. व्यापार में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा. कानूनी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन खर्चों पर लगाम लगाएं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के संकेत मिलेंगे.
लव लाइफ: आज फोन पर पार्टनर के साथ कुछ नोक-झोंक हो सकती है. रोमांस बना रहेगा, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा न होने दें. पार्टनर की किसी बात से तनाव बढ़ सकता है. धैर्य से काम लें. साथ बैठकर डिनर करने से माहौल शांत और प्रेमपूर्ण होगा.
स्वास्थ्य: आज पेट से संबंधित रोगों के प्रति सचेत रहें. बाहर का तला-भुना खाना खाने से बचें. जिम या एक्सरसाइज शुरू करने के लिए दिन अच्छा है. खुद को हाइड्रेटेड रखें और पर्याप्त नींद लें, ताकि मानसिक तनाव कम हो.
- सावधानी: आज उधार के लेन-देन से दूरी बनाए रखें.
- उपाय: कुत्तों को रोटी खिलाएं.
- शुभ अंक: 7
- शुभ रंग: आसमानी नीला
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
