कुंभ राशिफल 20 मार्च 2026: क्या आज आपकी खर्च बढ़ाएगी परेशानी या आय के नए रास्ते खुलेंगे?

Kumbh Aaj Ka Rashifal 20 March 2026: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत का साथ मिलेगा. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानिए आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत ही शक्तिशाली और ऊर्जावान रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि में मंगल, बुध और राहु की युति बनी हुई है. आपकी निर्णय लेने की क्षमता अद्भुत होगी और आप किसी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जी-जान से जुट जाएंगे. समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपके नेतृत्व को स्वीकार करेंगे.

करियर-बिजनेस: करियर की बात करें तो आज आपकी राशि में स्थित बुध और मंगल आपको एक कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में कार्यक्षेत्र में स्थापित करेंगे. व्यापार में कोई बड़ा जोखिम लेना आज आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, बशर्ते आपने पूरी योजना बनाई हो. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज अच्छा अवसर मिल सकता है.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है क्योंकि आपकी राशि के ग्रहों का प्रभाव आपको थोड़ा जिद्दी बना सकता है. पार्टनर की बात को ध्यान से सुनें और अपनी राय उन पर न थोपें, तभी आपके बीच का रिश्ता मधुर और स्थिर बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ धैर्य और शांति से बात करना आज बहुत जरूरी है.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको मानसिक शांति पर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि राहु की उपस्थिति अनिद्रा की समस्या दे सकती है. शारीरिक रूप से आज आप मजबूत रहेंगे, लेकिन रात को समय पर सोने की आदत डालें ताकि आपकी ऊर्जा का स्तर बना रहे. योग और मेडिटेशन आपके लिए आज संजीवनी के समान कार्य करेंगे.

सावधानी: अति आत्मविश्वास से बचें और किसी भी प्रकार के नशे या गलत संगति से आज पूरी तरह दूरी बनाए रखें.
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 8

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >