कुंभ राशिफल 18 मार्च 2026: क्या आज आर्थिक स्थिति होगी बेहतर या पैसों को लेकर बढ़ेगी उलझन?

Kumbh Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत का साथ मिलेगा. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानिए आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Kumbh Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि आपकी ही राशि में चतुर्ग्रही योग बना है. चंद्रमा, मंगल, बुध और राहु आपकी राशि में संचरण कर रहे हैं, जो आपको सक्रिय रखेंगे.

करियर-बिजनेस: आज कार्यक्षेत्र में आप नेतृत्व की भूमिका निभाएंगे और आपके विचार दूसरों को काफी प्रभावित करेंगे. व्यापार में नए प्रयोग करना आज आपके लिए फलदायी साबित होगा और आपकी ख्याति दूर-दूर तक फैलेगी. नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे, जिससे भविष्य उज्जवल होगा.

लव लाइफ: आज आपके व्यक्तित्व का आकर्षण पार्टनर को आपकी ओर खींचेगा और रिश्तों में रोमांस बढ़ेगा. लव लाइफ में नई शुरुआत करने के लिए समय उत्तम है, आप अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात करेंगे. दांपत्य जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी और आप साथ मिलकर किसी पुरानी समस्या का हल निकाल लेंगे.

स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है, क्योंकि आपकी राशि में बहुत अधिक ग्रहों का प्रभाव है. अत्यधिक ऊर्जा के कारण आप बेचैनी या सिरदर्द महसूस कर सकते हैं, इसलिए शांत रहने की कोशिश करें. मानसिक शांति के लिए योग और प्राणायाम का सहारा लें और पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पानी पिएं.

सावधानी: आज भ्रम या भ्रमित करने वाली सूचनाओं से बचें और अपने क्रोध पर पूरा नियंत्रण रखें.
उपाय: ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें और बहते जल में नारियल प्रवाहित करें.
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 4

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >