कुंभ राशिफल 13 मार्च 2026: क्या आज पैसों को लेकर उलझन बढ़ेगी या आर्थिक स्थिति बेहतर होगी?

Kumbh Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत का साथ मिलेगा. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानिए आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Kumbh Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: कुम्भ राशि. आज आपकी राशि के लाभ भाव में चंद्रमा का होना आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति का संकेत दे रहा है. आज बड़े भाई-बहनों से आपको विशेष सहयोग मिलेगा. आपकी राशि में सूर्य, मंगल, बुध और राहु की उपस्थिति आपको बहुत ही साहसी और बौद्धिक रूप से बहुत ही सक्रिय बनाएगी.

करियर-बिजनेस: बिजनेस में आज कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. आपकी आर्थिक स्थिति में बहुत बड़ा सुधार आएगा. आज आपका मुनाफा कई गुना बढ़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के साथ-साथ मनचाहे स्थान पर स्थानांतरण मिल सकता है.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा. आप अपने पार्टनर के साथ पुरानी कड़वाहटों को भूलकर एक नई शुरुआत करेंगे. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बहुत ही बढ़िया रहेगा. आज आप दोनों मिलकर घर के लिए कुछ नई वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा. पुरानी बीमारियों का असर कम होगा. आज आप खुद को बहुत ही सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ पाएंगे. बाहरी खेलों या व्यायाम में रुचि बढ़ेगी. जिम जाना आपको सुडौल और स्वस्थ बनाने में बहुत ही मददगार साबित होगा.

सावधानी: अहंकार को अपने रिश्तों के बीच न आने दें.

उपाय: : “ॐ श्रीं लक्ष्मी नारायणाय नमः” मंत्र का जाप करें. महालक्ष्मी को मिश्री और खीर का भोग लगाएं.

शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 8

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: लव राशिफल 13 मार्च 2026: इन 7 राशि वालों की लव लाइफ में आएगी खुशियों की बहार

Also Read: पंचांग 13 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की दशमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >