Aaj Ka Kumbh Rashifal 06 April 2026: आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित लेकिन लाभकारी रहेगा. आपकी राशि में बुध और राहु का संचरण बौद्धिक कार्यों में सफलता दिला सकता है. मीन राशि में स्थित ग्रह धन भाव को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे संचित धन के खर्च होने की संभावना है. गुरु की दृष्टि प्रेम और संतान भाव पर होने से शुभ समाचार मिल सकते हैं.
करियर/बिजनेस: व्यापार में आज उतार-चढ़ाव रह सकता है. राहु और बुध की युति आपको भ्रमित कर सकती है, इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय विशेषज्ञों से सलाह लेकर ही लें. नौकरी में आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है. शोध और तकनीक से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा.
लव लाइफ: आज लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा. फोन पर पार्टनर से प्रपोजल मिलने की संभावना है. पुरानी कड़वाहट को भूलकर आगे बढ़ने का अच्छा दिन है. पार्टनर के साथ डिनर पर जाने से तनाव कम होगा. प्रेम संबंधों में गहराई आएगी. साथी की भावनाओं का सम्मान करें.
स्वास्थ्य: दांतों या मुंह से संबंधित समस्या हो सकती है. बुध-राहु की युति एलर्जी की समस्या भी दे सकती है. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और समय पर दवाएं लें. पर्याप्त नींद लें और मानसिक शांति के लिए योग को अपनाएं. खान-पान सादा रखें.
सावधानी: बिना सोचे-समझे किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें.
उपाय: पक्षियों को सप्तधान्य (सात प्रकार का अनाज) खिलाएं.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गहरा नीला
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
