कुंभ मासिक राशिफल जून 2026: पार्टनर के साथ आपका रिश्ता जीवंत और खुशनुमा रहेगा

Kumbh Masik Rashifal June 2026: जून में कुंभ राशि वालों के लिए धैर्य और समझदारी बेहद जरूरी रहेगी. करियर में मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन निवेश और बड़े फैसलों में सावधानी रखें. रिश्तों में सलाह लेकर आगे बढ़ें और स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें.

Kumbh Masik Rashifal June 2026, कुंभ राशि: जून का महीना आपके लिए मिला-जुला और थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, क्योंकि आपकी राशि में शनि देव स्वयं विराजमान होकर साढ़ेसाती का दूसरा चरण चला रहे हैं, जिससे मानसिक और शारीरिक श्रम अधिक रहेगा. राहु का आपकी राशि में होना आपको भ्रमित कर सकता है. हालांकि, पंचम भाव में सूर्य, बुध, शुक्र की युति शिक्षा और संतान के मामले में शुभ फल देगी. 2 जून को गुरु का छठे भाव में जाना शत्रुओं से सावधान रहने का संकेत है.

करियर-बिजनेस: इस महीना कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी परिणाम मिलेंगे. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग कम मिलेगा, जिससे काम का बोझ बढ़ सकता है. व्यापारियों के लिए यह महीना सामान्य रहेगा, बड़े निवेश को फिलहाल टाल देना ही समझदारी होगी. 21 जून को मंगल का गोचर सुख भाव में होने से भूमि-भवन से जुड़े कार्यों में लाभ हो सकता है.

रिलेशनशिप: यह महीना पारिवारिक मोर्चे पर धैर्य रखने का है. शनि की स्थिति के कारण परिवार में सदस्यों के बीच तालमेल की कमी दिख सकती है. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है. जीवनसाथी के साथ भी छोटी-मोटी बातों पर अनबन होने की आशंका है, इसलिए शांत रहकर घरेलू परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करें.

लव लाइफ: यह महीना प्रेम जीवन के लिए काफी अच्छा रहेगा. पंचम भाव में शुक्र और बुध की उपस्थिति पार्टनर के साथ आपके रिश्ते को जीवंत और खुशनुमा बनाए रखेगी. आप अपने साथी को कोई महंगा उपहार दे सकते हैं. हालांकि, राहु के प्रभाव से बीच-बीच में शक या गलतफहमी पैदा होने से आपको बचना होगा.

स्वास्थ्य: इस महीना आपको पैरों में दर्द, ऐंठन या वात रोग परेशान कर सकते हैं. शनि के प्रभाव से शारीरिक सुस्ती और मानसिक तनाव बना रहेगा, इसलिए सुबह उठकर प्राणायाम और हल्का व्यायाम अवश्य करें.

सावधानी: इस महीना साढ़ेसाती के प्रभाव के कारण किसी भी अवैध या अनैतिक कार्य से पूरी तरह दूर रहें, बदनामी हो सकती है.

उपाय: इस महीना शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे चौमुखा दीपक जलाएं और हनुमान जी के दर्शन करें.

शुभ कलर: गहरा नीला
शुभ अंक: 4

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >