Kark Aaj Ka Rashifal 27 January 2026: आज 27 जनवरी 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शाम 04 बजकर 29 मिनट तक रहेगी. इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ होगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, शुक्र और बुध मकर राशि में हैं. चंद्रमा मेष राशि में है उपरांत वृषभ राशि मे गोचर करेंगे. गुरु मिथुन, शनि मीन, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित है.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार ….
Kark Aaj Ka Rashifal कर्क आज का राशिफल
आज काम में धैर्य रखें. जल्दबाजी नुकसान दे सकती है. भावनाओं में बहने से बचें. रिश्तों में संतुलन जरूरी है. मौसम से जुड़ी परेशानी हो सकती है. सावधानी रखें.
करियर / बिजनेस: स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा और मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलेगा. परीक्षा या प्रतियोगी तैयारी में अनुशासन जरूरी है. प्राइवेट जॉब में सीनियर्स से मार्गदर्शन मिलेगा, लेकिन दबाव बढ़ सकता है. बिज़नेस में पुराने क्लाइंट या लंबित प्रोजेक्ट से लाभ मिलने की संभावना है. आज किसी भी तरह का कान्ट्रैक्ट साइन करने से पहले हर बिंदु ध्यान से जांचें. जॉब बदलने का विचार है तो फिलहाल सोच-विचार तक ही सीमित रखें.
रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में आपकी भावनाओं को महत्व मिलेगा. माता–पिता का सहयोग मिलेगा और भाई–बहन के साथ तालमेल अच्छा रहेगा. घर में मेहमानों का आगमन संभव है, जिससे हलचल तो बढ़ेगी, लेकिन आनंद भी मिलेगा. प्रॉपर्टी या पैतृक मामलों में संयम बनाए रखें.
लव लाइफ: पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा. आज छोटी-छोटी बातों पर बहस होने की संभावना है, इसलिए तर्क और समझदारी से काम लें. सिंगल लोगों की किसी पुराने परिचित से बातचीत शुरू हो सकती है. पुराने क्रश से जुड़ी बातें सामने आ सकती हैं, सतर्क रहें.
स्वास्थ्य: मानसिक रूप से थोड़ा संवेदनशील रहेंगे. पेट या पाचन से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है. पर्याप्त पानी पिएं, हल्का भोजन लें और स्ट्रेस कम करने के लिए मेडिटेशन या योग करें.
पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (मंगलवार):
हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें.
“ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” मंत्र का 11 या 21 बार जप करें.
लाल मसूर या गुड़ का दान करें.
आज क्रोध पर नियंत्रण रखने का संकल्प लें.
नोट: यह उपाय मानसिक स्थिरता, भावनात्मक संतुलन और निर्णय क्षमता बढ़ाने में सहायक माना जाता है.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- Aaj Ka Panchang 27 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और नक्षत्र-योग व करण