कर्क राशिफल 25 जनवरी 2026: आज करियर में चुनौतियों के संकेत, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकियां

Aaj Ka Kark Rashifal 25 January 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? पढ़ें आज का कर्क राशिफल.

आज का कर्क राशिफल

kark Aaj Ka Rashifal 25 January 2026 : आज 25 जनवरी 2026 दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रात 08 बजकर 44 मिनट के उपरांत अष्टमी तिथि हो जाएगी. सूर्योदय कालीन ग्रह विचार करें तो सूर्य के साथ मंगल, शुक्र और बुध मकर राशि में स्थित है. चंद्रमा शनि के साथ मीन राशि में है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में है. राहु-कुम्भ में और केतु-सिंह राशि में हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन रविवार…

Kark Aaj Ka Rashifal कर्क आज का राशिफल

आज भावनाओं पर काबू रखना जरूरी है. काम में धैर्य रखें सफलता धीरे-धीरे मिलेगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. पैसों में संतुलन बना रहेगा. सेहत में सुधार होगा. पूजा-पाठ या ध्यान से मन को शांति मिलेगी. पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं.

करियर / बिजनेस: स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा, लेकिन भावनात्मक उलझनें ध्यान भटका सकती हैं. रिज़ल्ट औसत रहने के संकेत हैं. प्राइवेट जॉब में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और सीनियर्स आपसे ज़्यादा अपेक्षा रखेंगे. बिजनेस में नए प्रोजेक्ट मिलने में समय लगेगा. जॉब बदलने का फैसला अभी न करें, धैर्य जरूरी है.

रिलेशनशिप (परिवार): आज परिवार के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा. भाई-बहनों के साथ रिश्ते सुधरेंगे, पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. घर में मेहमानों का आगमन संभव है, जिससे घर का माहौल जीवंत रहेगा. प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा.

लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ भावनात्मक और सुकून भरे पल बिताने का अवसर मिलेगा. रिश्ते में भरोसा बढ़ेगा. सिंगल लोगों को किसी पुराने क्रश की याद परेशान कर सकती है. आज प्रपोज करने से पहले हालात समझना जरूरी है. भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें.

स्वास्थ्य: मानसिक संवेदनशीलता बढ़ी रहेगी. मूड स्विंग और थकान महसूस हो सकती है. पेट और पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए खानपान हल्का रखें. पर्याप्त नींद लें और पानी खूब पिएं. योग और मेडिटेशन फायदेमंद रहेगा.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय

सूर्य देव को जल अर्पित करें.
7 या 11 बार मंत्र जप करें – ॐ आदित्याय नमः.
लाल फल या गुड़ का दान करें.
सुबह कुछ समय मौन रखकर ध्यान करें.
नोट: यह उपाय मानसिक एकाग्रता, वाणी की स्पष्टता और निर्णय क्षमता को मजबूत करने में सहायक माना जाता है.

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: Aaj Ka Panchang 25 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी उपरांत अष्टमी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Also Read: Saptahik Rashifal: यह सप्ताह जितना शुभ, उतना ही खतरनाक! हफ्ता बदलते ही पलटेगा इन 5 राशि वालों का भाग्य

Also Read: Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और 5 सबसे असरदार उपाय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >