कर्क राशिफल 19 जनवरी 2026: आज करियर में सफलता के संकेत, लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा

Kark Aaj Ka Rashifal 19 January 2026: आज 19 जनवरी 2026 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि रात 01 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि लगेगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में एक साथ हैं, जो आपके रिश्तों और कामकाज पर सीधा असर डालेंगे. राहु कुंभ राशि में है, गुरु मिथुन में, केतु सिंह में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से कर्क राशि का आज का राशिफल.

आज का राशिफल का VIDEO देखने के लिए ऊपर दिए गए LINK पर CLICK करें.

Kark Aaj Ka Rashifal. कर्क आज का राशिफल

कर्क राशि- आज का दिन आपको भावनात्मक रूप से मजबूत बनाएगा. मन में कई बातें चलेंगी, लेकिन आप सोच-समझकर ही प्रतिक्रिया देंगे. ग्रहों का प्रभाव आपको अंदर से शांत और समझदार रखेगा. कुछ लोग आपकी चुप्पी को गलत समझ सकते हैं, लेकिन दिन के अंत तक आपकी समझ साफ नजर आएगी. शाम के समय कोई कॉल या मैसेज मन को सुकून देगा.

करियर / बिजनेस: मकर राशि में बैठे ग्रह आपके कामकाज पर दबाव भी डालेंगे और मौके भी देंगे. नौकरी में बदलाव का ख्याल आ सकता है, लेकिन आज फैसला टालना बेहतर रहेगा. नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. पार्टनरशिप में पैसों को लेकर साफ बात रखें.

रिलेशनशिप: आज परिवार में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. चंद्रमा का प्रभाव रिश्तों में संवेदनशीलता लाएगा. किसी पुराने मुद्दे या प्रॉपर्टी को लेकर बात हो सकती है. घर में मेहमान आने के योग हैं. शांति से बात करेंगे तो पुराना विवाद सुलझ सकता है.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में भावनाएं तेज रहेंगी. पार्टनर से हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन बातचीत से मामला संभल जाएगा. पुराना प्यार अचानक याद आ सकता है. आज आपको जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.

स्वास्थ्य: आज आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव से बचें. चंद्रमा की स्थिति से मूड बदल सकता है, इसलिए गुस्सा या चिंता न करें. थोड़ा आराम और हल्की वॉक करें.

आज की सावधानी

भावनाओं में बहकर निर्णय न लें.
खुद को जरूरत से ज्यादा थकाने से बचें.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय

सोमवार होने के कारण शिवजी की पूजा करें.
शिवलिंग पर जल या दूध अर्पित करें.
11 बार मंत्र जप करें ॐ नमः शिवाय.
आज सफेद मिठाई या चावल का दान करें.
मां या किसी बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद लें.

नोट- यह उपाय कर्क राशि वालों को मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और आत्मबल प्रदान करता है.

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: Magh Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्रि आज से शुरू, शुभ योग में ऐसे करें मां दुर्गा की पूजा, जानें कलश स्थापना मुहूर्त और महत्व

Also Read: Weekly Rashifal: मकर राशि में 5 ग्रहों के महाजुटान, 7 राशियों को मिलेगी सफलता, इनके लिए संकट का सप्ताह!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >