Kark Aaj Ka Rashifal 01 January 2026 : कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन लकी, दिल की इच्छा पूरी होगी

Kark Aaj Ka Rashifal 01 January 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन गुरुवार. पढ़ें आज का दैनिक कर्क राशिफल

Kark Aaj Ka Rashifal 01 January 2026 : आज 01 जनवरी 2026, दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथी रात 11 बजकर 39 मिनट तक रहेगी, उपरांत चतुर्दशी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा वृषभ राशि मे विराजमान है और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा आज साल का पहला दिन गुरुवार…

Kark Aaj Ka Rashifal कर्क आज का राशिफल

कर्क राशि : नया साल आपके लिए भाग्य में वृद्धि और आर्थिक लाभ के शानदार योग लेकर आया है. चंद्रमा का आपकी राशि से एकादश (लाभ) भाव में उच्च का होकर गोचर करना आपकी अधूरी इच्छाओं की पूर्ति के संकेत दे रहा है.

करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में नया साल धमाकेदार शुरुआत लेकर आएगा. नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है. व्यापारियों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. निवेश के लिए दिन अत्यंत लाभकारी है.

रिलेशनशिप: परिवार के साथ सामंजस्य बेहतरीन रहेगा और घर में किसी मांगलिक उत्सव की योजना बन सकती है. बड़े भाई-बहनों और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन में रोमांस और आपसी समझ बढ़ेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.

स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे. पुरानी किसी शारीरिक समस्या से राहत मिलने के योग हैं. हालांकि, मानसिक रूप से थोड़े भावुक रह सकते हैं, इसलिए ध्यान करना फायदेमंद होगा.

सावधानी: आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और किसी के बहकावे में आकर अपनी गुप्त बातें साझा न करें. अत्यधिक आत्मविश्वास में आकर कोई जोखिम भरा निवेश करने से बचें.

उपाय: नए साल की शुभता के लिए शिवलिंग पर शहद और दूध अर्पित करें. भगवान शिव की आरती करें और सफेद वस्तुओं (जैसे चावल या चीनी) का दान करें. माता का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें.

शुभ रंग: सिल्वर और दूधिया सफेद

शुभ अंक: 4 और 8

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read: Pradosh Vrat 2026: न्यू ईयर पर दुर्लभ संयोग, जानें प्रदोष व्रत नियम, पूजा विधि, शुभ समय और शनि-राहु केतु दोष के उपाय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >