कन्या साप्ताहिक राशिफल,(Saptahik Kanya Rashi):कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रगति से जुड़ा रहेगा. व्यापार में बनाई गई नई योजनाएं सफल हो सकती हैं और धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलेंगे. नौकरी में चुनौतियों का सामना करते हुए आप अपनी क्षमता साबित करेंगे, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में भावनाएं व्यक्त करने के लिए समय अच्छा है. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. बचत और भविष्य की योजनाओं पर किया गया काम आगे लाभ देगा. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और नई जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए ऊर्जा बनी रहेगी.
शुभ कलर: मैजेंटा
शुभ अंक: 6