कन्या राशिफल 05 मार्च 2026: क्या आज घरेलू तनाव आपके कामकाज को प्रभावित कर सकता है?

Kanya Aaj Ka Rashifal 5 March 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Kanya Aaj Ka Rashifal 5 March 2026: कन्या राशि. आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा क्योंकि चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं. कुम्भ के चतुर्ग्रही योग का आपके छठे भाव पर प्रभाव आपको हर प्रतियोगिता में सफलता दिलाएगा और पुराने कर्जों से मुक्ति देगा.

करियर-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की सराहना होगी और बिजनेस में लिए गए साहसिक निर्णय आज आपको बड़ा वित्तीय लाभ प्रदान करेंगे. रुके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से गति पकड़ेंगे और नए संपर्कों के माध्यम से आपको करियर में उन्नति के शानदार अवसर प्राप्त होंगे.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आप पार्टनर की भावनाओं का पूरा सम्मान करेंगे जिससे रिश्तों में आपसी भरोसा और बढ़ेगा. पार्टनर के साथ शॉपिंग या बाहर घूमने का प्लान बन सकता है जो आपके रिश्ते में नई ऊर्जा और खुशियाँ भरने वाला होगा.

स्वास्थ्य: मानसिक रूप से आप बहुत शांत और सुखी रहेंगे लेकिन पैरों में थकान या हल्का दर्द रात के समय महसूस हो सकता है. नियमित सैर और हल्के व्यायाम को प्राथमिकता दें ताकि आपका मेटाबॉलिज्म सही रहे और आप शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट रहें.

सावधानी: खुद को दूसरों से श्रेष्ठ साबित करने की होड़ में विवाद न बढ़ाएं.

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और मंदिर में चने की दाल दान करें.

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 5

Also Read: पंचांग 5 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: आज का लव राशिफल 05 मार्च 2026: इन 5 राशियों पर बरसेगा पार्टनर का प्यार, इनको रहना होगा सतर्क

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >