Kal Ka Rashifal 26 July 2024: कल के दिन इन 5 राशि वालों को मिलेगी सफलता, जानें सभी राशियों का हाल

Kal Ka Rashifal 26 July 2024: कल 26 जुलाई का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए औसत रहेगा, पर कई राशियों को लाभ प्राप्त होगा, तो कई राशि के जातकों को सावधान रहना होगा. आइए जानें कल 26 जुलाई का राशिफल

Kal Ka Rashifal 26 July 2024: लोग अपने भविष्य के बारे में जानने में काफी इच्छुक होते हैं. यहां हम आपको कल 26 जुलाई का राशिफल बताने जा रहे हैं. यहां देखें कल मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कल का दिन कैसे रहने वाला है.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए उत्तम समय चल रहा है मान प्रतिष्ठा में वृद्धि मित्रों का सहयोग एवं तीर्थ यात्राएं संभव है नौकरीपेशा जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है. मां लक्ष्मी की उपासना करें लाभ मिलेगा

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: मेरून

Chaturmas 2024: चातुर्मास में मिथुन, कुंभ और कन्या राशि वालों पर होगी मेहरबानी, होगी धन वर्षा

वृषभ राशि

वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे. जिससे मन आनंदित एवं हर्षित रहेगा पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे. भाग्योदय संभव है. शुभता के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें

शुभ अंक: 1
शुभ रंग: ब्लू

मिथुन राशि

गाय को रोटी खिलाये नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी. तीर्थ यात्रा भी संभव है जप मेडिटेशन या भक्ति भाव से लाभ होगा


शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए भाग्योदय का समय चल रहा है . रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती है मेडिटेशन करें लाभ मिलेगा.


शुभ अंक: 4
शुभ रंग: उजला

सिंह राशि

अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें. व्यवसाय या कारोबार में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे तीर्थ यात्रा से मन मे सुकून मिलेगा रुके हुए काम बनेंगे. रचनात्मक कार्य से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे. आपकी कुछ नए कामों के प्रति रुचि जागृत हो सकती है.


शुभ अंक: 8
शुभ रंग: पीला

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के मन में उद्वेग या घबराहट बनी रहेगी वहीं राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे. ध्यान योग या भक्ति योग करें लाभ मिलेगा.


शुभ अंक: 5
शुभ रंग: आसमानी

तुला राशि

अपने बढ़ते हुए जिम्मेदारियां से आप थका थका महसूस करेंगे. सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी. आप तनाव महसूस कर रहे हैं. मन को शांत एवं विनम्र बनाए रखें इसके लिए धर्म को अपना साथी बनना आवश्यक होगा.


शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नीला

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए विवाह का समय चल रहा है आय की दृष्टि से समय उत्तम है . कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे. तीर्थ यात्रा या लंबी यात्राएं होगी. आपको संतान के करियर को लेकर तनाव रहेगा. आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है.


शुभ अंक: 5
शुभ रंग: लाल

धनु राशि

आय सम बना रहेगा. मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी कोई शुभ संदेश मिल सकता है हनुमान जी की पूजा करें लाभ होगा. पारिवारिक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद लंबे समय से कानून में चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा.


शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी

मकर राशि

जीवन के छोटी-मोटी रूकावटों से मन खिन्न रहेगा रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. मान प्रतिष्ठा प्राप्ति के लिए अपने इष्ट पर भरोसा रखें, सब अनुकूल होगा.


शुभ अंक: 6
शुभ रंग: ब्लू

कुम्भ राशि

शत्रु या प्रतिद्वंदियों से परास्त होंगे वाणी की कठोरता से कार्य बिगड़ेंगे . व्यवहार में नम्रता बढ़ाते हैं गणपति उपासना एवं मेडिटेशन करें आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

शुभ अंक:5

शुभ रंग:ग्रे

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के मान प्रतिष्ठान में वृद्धि. लेकिन राजनीति से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए उत्तम नहीं है. घर परिवार में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में भी आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा.
शुभ अंक:9

शुभ रंग: पीला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >