चंद्रमा की स्थिति से कल बनेंगे खास योग, नौकरी-व्यापार-प्रेम और स्वास्थ्य के लिए कैसा रहेगा 20 मार्च का दिन

Kal Ka Rashifal 20 March 2026: कल 20 मार्च 2026 दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्लपक्ष की द्वितीया तिथि 21 मार्च 2026 की सुबह 03 बजकर 47 मिनट तक रहेगा, उपरांत तृतीया तिथि आरम्भ हो जाएगी.

Kal Ka Rashifal 20 March 2026: कल चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी की शक्ति का दिन है. कल ग्रहों की दुनिया में एक बड़ा जमावड़ा लगा है. मीन राशि में सूर्य, शुक्र, शनि और चंद्रमा एक साथ मौजूद हैं, जो एक तरफ राजयोग तो दूसरी तरफ भारी मानसिक उथल-पुथल का संकेत दे रहे हैं. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से कि कल इन ग्रहों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा.

मेष कल का राशिफल

मेष राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि से द्वादश भाव में मीन राशि में स्थित रहेंगे. चंद्रमा के साथ अन्य ग्रहों का प्रभाव आपके खर्च को बढ़ा सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगे. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना उचित रहेगा. जीवनसाथी के साथ मधुर संवाद होगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक भागदौड़ से बचें.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लाल

वृषभ कल का राशिफल

वृषभ राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि से एकादश भाव में मीन राशि में स्थित रहेंगे, इससे आय और लाभ के नए अवसर बन सकते हैं. नौकरी में चुनौतियां आएंगी, लेकिन आपकी सूझबूझ से समाधान मिलेगा. व्यापार में नई योजनाएं शुरू हो सकती हैं. अनावश्यक खर्च से बचें. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हरा

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि से दशम भाव में मीन राशि में रहेंगे, जिससे करियर में उन्नति के योग बनेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी और नए अवसर मिल सकते हैं. व्यवसाय में नई साझेदारी लाभदायक सिद्ध हो सकती है. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला

कर्क कल का राशिफल

कर्क राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि से नवम भाव में मीन राशि में स्थित रहेंगे. भाग्य का साथ मिलेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद

सिंह कल का राशिफल

सिंह राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में मीन राशि में रहेंगे, जिससे अचानक उतार-चढ़ाव संभव है. कार्यक्षेत्र में सतर्कता जरूरी है. हालांकि आपकी नेतृत्व क्षमता आपको आगे बढ़ाएगी. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें. परिवार का सहयोग मिलेगा.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सुनहरा

कन्या कल का राशिफल

कन्या राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में मीन राशि में स्थित रहेंगे. दांपत्य जीवन और साझेदारी में लाभ के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और व्यापार में नए अवसर बनेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हरा

तुला कल का राशिफल

तुला राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि से षष्ठम भाव में रहेंगे, जिससे शत्रुओं पर विजय मिलेगी. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापार में लाभ होगा. प्रेम संबंधों में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और आंखों की देखभाल करें.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक कल का राशिफल

वृश्चिक राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि से पंचम भाव में मीन राशि में स्थित रहेंगे. संतान सुख और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव से बचने का प्रयास करें.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला

धनु कल का राशिफल

धनु राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि से चतुर्थ भाव में मीन राशि में रहेंगे. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला

मकर कल का राशिफल

मकर राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि से तृतीय भाव में मीन राशि में स्थित रहेंगे. पराक्रम और आत्मविश्वास बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी. व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे. जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा

कुंभ कल का राशिफल

कुंभ राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि से द्वितीय भाव में मीन राशि में रहेंगे. आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं सफल होंगी. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. प्रेम संबंधों में विश्वास और समझ बढ़ेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: बैंगनी

मीन कल का राशिफल

मीन राशि: कल चंद्रमा आपकी ही राशि में प्रथम भाव में स्थित रहेंगे. आत्मविश्वास और आकर्षण बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और आपके प्रयास सफल होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार और प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: आसमानी

Also Read: चैत्र नवरात्रि 2026: डोली में सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, जानें सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >