कल का राशिफल 19 मार्च 2026: किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे बरतनी होगी सावधानी

Kal Ka Rashifal 19 March 2026: आज 19 मार्च 2026 दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार चैत्र कृष्णपक्ष की अमावस्या तिथि 19 मार्च 2026 की सुबह 06 बजकर 40 मिनट तक रहेगी, इसके बाद प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी. प्रतिपदा तिथि 20 मार्च 2026 की सुबह 05 बजकर 24 मिनट तक रहेगा.

Kal Ka Rashifal 19 March 2026: कल चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है. चैत्र नवरात्रि का आरंभ 19 मार्च से हो रहा है और 27 मार्च तक रहेगा. कल सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य के साथ शुक्र और शनि मीन राशि में रहेंगे. मंगल, बुध, राहु कुम्भ राशि में विराजमान है. चंद्रमा मीन राशि संचरण करेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से कि कल इन ग्रहों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा.

मेष राशि: कल आपकी राशि के बारहवें भाव में चंद्रमा स्थित रहेंगे, जिससे खर्च बढ़ सकता है और मन थोड़ा चिंतित रह सकता है. हालांकि कार्यक्षेत्र में आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे. व्यापार में भी धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा. आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी. जीवनसाथी का साथ आपको मानसिक सुकून देगा.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल

वृषभ राशि: कल आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में चंद्रमा मौजूद रहेंगे, जिससे आय के नए स्रोत बन सकते हैं और मित्रों से सहयोग मिलेगा. कार्यस्थल पर कुछ बदलाव देखने को मिलेगा. व्यापार में किसी पुराने संपर्क से लाभ मिलने की संभावना है. परिवार के साथ बिताया गया समय आपको खुशी देगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक थकान से बचें.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हरा

मिथुन राशि: कल आपकी राशि के दसवें भाव में चंद्रमा भ्रमण करेंगे, जिससे करियर में प्रगति और कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलने के योग बनेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी सूझ-बूझ और समझदारी से काम आसानी से पूरे होंगे. व्यापारियों को नए ग्राहकों से लाभ मिल सकता है. परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन आराम भी जरूरी है.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला

कर्क राशि: कल आपकी राशि के नवें भाव में चंद्रमा स्थित रहेंगे, जिससे भाग्य का साथ मिलेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को सराहना मिलेगी. व्यापार में भी लाभ के अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद

सिंह राशि: कल आपकी राशि के आठवें भाव में चंद्रमा मौजूद रहेंगे, जिससे अचानक बदलाव और थोड़ी मानसिक अशांति रह सकती है. कार्यक्षेत्र में आपको अपने विचार प्रस्तुत करने का अच्छा मौका मिल सकता है. व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है. प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन पर्याप्त आराम करें.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा

कन्या राशि: कल आपकी राशि के सातवें भाव में चंद्रमा भ्रमण करेंगे, जिससे दांपत्य जीवन में मधुरता और साझेदारी में लाभ होगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का परिणाम मिलने की संभावना है. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर खर्च करना बेहतर रहेगा. परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हरा

तुला राशि: कल आपकी राशि के छठे भाव में चंद्रमा स्थित रहेंगे, जिससे शत्रुओं पर विजय और स्वास्थ्य में सुधार के संकेत मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप सफलता से निभाएंगे. आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी. परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आंखों को आराम दें.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक राशि: कल आपकी राशि के पांचवें भाव में चंद्रमा मौजूद रहेंगे, जिससे प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता और संतान पक्ष से सुख मिलेगा. कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अपनी समझदारी से हल कर लेंगे. आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी. परिवार के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला

धनु राशि: कल आपकी राशि के चौथे भाव में चंद्रमा भ्रमण करेंगे, जिससे घर-परिवार में सुख-शांति और माता का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. व्यापार में लाभ के संकेत मिल रहे हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन नियमित व्यायाम करना लाभदायक रहेगा.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला

मकर राशि: कल आपकी राशि के तीसरे भाव में चंद्रमा स्थित रहेंगे, जिससे साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को सफलता मिल सकती है. व्यापार में भी लाभ मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे मजबूती आएगी. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग आपको प्रेरित करेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा

कुंभ राशि: कल आपकी राशि के दूसरे भाव में चंद्रमा मौजूद रहेंगे, जिससे धन लाभ और वाणी में मधुरता आएगी. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और विचारों की सराहना होगी. व्यापार में नए अवसर मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचें.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: बैंगनी

मीन राशि: कल आपकी राशि के पहले भाव में चंद्रमा भ्रमण करेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यक्तित्व में आकर्षण आएगा. कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत मिलेंगे. व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम जीवन में विश्वास बढ़ेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन योग और ध्यान करना लाभकारी रहेगा.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: आसमानी

Also Read: नवरात्र 2026: राशि अनुसार करें ये चमत्कारी उपाय, सिर्फ 9 दिन में बनेंगे बिगड़े काम और चमकेगा भाग्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >