Kal Ka Rashifal 17 March 2026: कल सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य के साथ शुक्र और शनि मीन राशि में रहेंगे. मंगल, बुध, राहु कुम्भ राशि में विराजमान है. चंद्रमा कुम्भ राशि में संचरण करेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से कि कल इन ग्रहों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा.
मेष राशि: कल आपकी राशि के एकादश यानी लाभ भाव में स्थित चंद्रमा और मंगल आपकी आय में जबरदस्त इजाफा करेंगे. कल का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लाल
वृषभ राशि: कल आपकी राशि के दशम भाव में स्थित चंद्रमा और राहु कार्यक्षेत्र में भ्रम की स्थिति पैदा करेंगे. कल आपको धैर्य और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता होगी. व्यापार से जुड़े लोगों को किसी नए अवसर के बारे में सोचने का मौका मिलेगा. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हरा
मिथुन राशि: कल आपकी राशि के नवम यानी भाग्य भाव में स्थित चंद्रमा और बुध आपकी किस्मत को चार चांद लगा देंगे. कल आपके लिए रचनात्मकता और नई सोच का दिन हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होगी. आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
कर्क राशि: कल आपकी राशि के अष्टम भाव में स्थित चंद्रमा, मंगल और राहु की युति अचानक दुर्घटना या धन हानि का योग बना रही है. कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है. व्यापार में भी हानि के संकेत मिल हैं. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
सिंह राशि: कल आपकी राशि के सप्तम भाव में स्थित चंद्रमा और लग्न में बैठा केतु आपको थोड़ा बेचैन रख सकता है. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलने की संभावना है. व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं. आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी. प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन आराम भी जरूरी है.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सुनहरा
कन्या राशि: कल आपकी राशि के छठे भाव में स्थित चंद्रमा और मंगल आपको साहस प्रदान करेंगे, जिससे आपको अपने कामों में एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है. कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. व्यापार में धीरे-धीरे प्रगति के संकेत हैं. आर्थिक मामलों में अनावश्यक खर्च से बचें. प्रेम जीवन में सामंजस्य बना रहेगा.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हरा
तुला राशि: कल आपकी राशि के पंचम भाव में स्थित चंद्रमा और बुध आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाएंगे. कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापार में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी. परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक राशि: कल आपकी राशि के चतुर्थ भाव में स्थित चंद्रमा और राहु सुख-शांति को भंग कर सकते हैं. कल का दिन आपके लिए धैर्य और समझदारी का संकेत दे रहा हैं. कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें आसानी से संभाल लेंगे. परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला
धनु राशि: कल आपकी राशि के तृतीय भाव में स्थित चंद्रमा और मंगल आपके आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर रखेंगे. कल आपके लिए नए अवसरों का दिन हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
मकर राशि: कल आपकी राशि के द्वितीय भाव में स्थित चंद्रमा और बुध वाणी में दोष पैदा कर सकते हैं.
कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं. व्यापार में भी लाभ के अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा
कुंभ राशि: कल आपकी राशि में ही चंद्रमा, मंगल और राहु की युति ‘अंगारक योग’ बना रही है जो आपके स्वभाव को हिंसक और क्रोधी बना सकती है. कार्यक्षेत्र में आपके विचारों की सराहना होगी. व्यापार में नए अवसर मिलेंगे. परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: बैंगनी
मीन राशि: कल आपकी राशि के द्वादश भाव में चंद्रमा और लग्न में सूर्य-शनि की उपस्थिति आपको मुश्किल में डाल सकती है. कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं. व्यापार में भी लाभ मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: आसमानी
