July 2025 Grah Gochar: इन 6 ग्रहों के परिवर्तन से पलटेगी किस्मत? जानिए जुलाई का ज्योतिषीय प्रभाव

July 2025 Grah Gochar: जुलाई 2025 का महीना ग्रहों की चाल के लिहाज से बेहद खास रहेगा. इस दौरान 6 प्रमुख ग्रह अपनी स्थिति या गति बदलने वाले हैं, जिसका असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा. जानें शनि, गुरु, सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र के इस गोचर का क्या होगा ज्योतिषीय प्रभाव.

July 2025 Grah Gochar: जुलाई 2025 का महीना ग्रह गोचर की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस माह कुल तीन ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव न केवल सभी राशियों पर पड़ेगा, बल्कि मौसम, सामाजिक घटनाक्रम और वैश्विक स्थितियों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं जुलाई 2025 के ग्रह गोचर का असर आपके जीवन और संसार पर कैसे पड़ेगा.

गुरु का उदय – 9 जुलाई

9 जुलाई को देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में उदित होंगे. बृहस्पति के उदय को शुभता, ज्ञान और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है. इस समय धार्मिक गतिविधियों में वृद्धि होगी, शिक्षा से जुड़े फैसलों में स्थिरता आएगी और व्यापारिक मामलों में सुधार के संकेत मिल सकते हैं.

July 2025 Vrat Tyohar List: सावन माह की होगी शुरूआत, जुलाई माह में पड़ेंगे ये व्रत त्योहार

शनि की वक्री चाल – 13 जुलाई

13 जुलाई को शनि मीन राशि में वक्री हो जाएंगे. शनि की यह चाल समाज में अनुशासन की पुनः स्थापना, कर्मफल और व्यवस्थागत बदलाव की ओर इशारा करती है. आर्थिक मामलों में दबाव और सामाजिक क्षेत्र में हलचल बढ़ सकती है.

सूर्य का कर्क राशि में गोचर – 16 जुलाई

सूर्य 16 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे कर्क संक्रांति कहा जाता है. यह गोचर नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक फैसलों और सरकारी नीतियों में बदलाव ला सकता है. साथ ही, जल से संबंधित घटनाएं और भारी वर्षा की संभावना भी बढ़ सकती है.

बुध की वक्री चाल और अस्त – 18 व 24 जुलाई

बुध 18 जुलाई को कर्क राशि में वक्री होंगे और 24 जुलाई को अस्त हो जाएंगे. इस दौरान संचार, तकनीकी और व्यापारिक निर्णयों में भ्रम या देरी की स्थिति बन सकती है. कार्यक्षेत्र में स्पष्टता बनाए रखना आवश्यक होगा.

शुक्र का मिथुन में गोचर – 26 जुलाई

26 जुलाई को शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेगा. यह गोचर प्रेम, कला, रचनात्मकता और मनोरंजन क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार करेगा. मीडिया, फिल्म और फैशन जगत में हलचल देखी जा सकती है.

मंगल का कन्या में गोचर – 28 जुलाई

28 जुलाई को मंगल का गोचर कन्या राशि में होगा. यह परिवर्तन कार्यक्षेत्र में तेज़ी, संघर्ष और प्रतिस्पर्धा को बढ़ा सकता है. स्वास्थ्य, सुरक्षा, सेना और निर्माण क्षेत्र पर इसका विशेष प्रभाव पड़ने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >