Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी. इस बार यह पावन दिन सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी खास माना जा रहा है. जन्माष्टमी पर चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे. साथ ही रोहिणी नक्षत्र के साथ हर्षण और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की इस स्थिति का शुभ प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ सकता है. इन राशि वालों के लिए धन, करियर और कामकाज के लिहाज से यह समय अच्छा रह सकता है.
वृषभ राशि
जन्माष्टमी का दिन वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में अच्छा रह सकता है. अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है. व्यापार करने वालों को भी लाभ मिलने के योग हैं, जिसे आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है.
यह भी पढ़ें : September 2026 Grah Gochar: सितंबर के ये 5 बड़े ग्रह गोचर लाएंगे देश-दुनिया में बड़ा उथल-पुथल, पढ़ें ज्योतिषीय आकलन
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए जन्माष्टमी का शुभ संयोग रुके हुए काम पूरे कराने में मदद कर सकता है. लंबे समय से अटके किसी काम में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है. कानूनी मामलों में भी राहत मिलने की उम्मीद है. नौकरी और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा.
यह भी पढ़ें: सितंबर 2026 में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत? जानें भौम और गुरु प्रदोष की सही तारीख
धनु राशि
धनु राशि वालों को जन्माष्टमी पर भाग्य का साथ मिल सकता है. नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं. कोई जरूरी काम पूरा होने से राहत मिलेगी. अचानक धन लाभ के योग भी बन सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ पुरानी योजनाओं पर दोबारा काम शुरू करने का मौका मिल सकता है. यह भी पढ़ें: Monthly Horoscope September 2026: वृषभ और धनु राशि वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, वहीं इन 3 राशियों की बढ़ेगी चिंता! पढ़ें 12 राशियों का हाल