1 मार्च 2020 का राशिफल : कैसा रहेगा सिंह राशि वालों का दिन, जानें...

Horoscope

आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया गया है. विशेषज्ञ डॉ एन के बेरा सभी 12 राशियों का भविष्यफल बता रहे हैं. इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बना सकते हैं. या फिर इसके आधार पर आप अपनी योजनाएं तैयार कर सकते हैं. 1 मार्च, रविवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. इस दिन सुबह लगभग 09.51 से चंद्रमा राशि बदलकर मेष से वृष राशि में प्रवेश करेगा.जानिए सिंह राशि के बारे में क्‍या कहते हैं सितारे…

सिंह (Leo) : हर क्षेत्र में सफलता. आदर-सम्मान एवं कर्मबल की वृद्धि होगी. परिस्थितियों में सुधार. बिगड़े काम बनेंगे. व्यवसाय में लाभ होगा.अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है. माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी. पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है.

सिंह राशि वालों का हाथ अपेक्षाकृत छोटा होता है. अंगुलियों की अपेक्षा हथेली कुछ बड़ी होती है. हाथ मूल में चौड़ा तथा अंगुलियों की ओर पतला होता है. उनका मस्तक उन्नत तथा ललाट विशाल होता है. इनके गले, पेट या पैर पर तिल का चिन्ह होगा अथवा गिरने से हड्डी कमजोर बनी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajat Kumar

Media Person. Five years of experience working in digital media doing videos and writing content. Love to do ground reporting.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >