1 मार्च 2020 का राशिफल : कैसा रहेगा मेष राशि वालों का दिन, जानें...

Horoscope

आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया गया है. विशेषज्ञ डॉ एन के बेरा सभी 12 राशियों का भविष्यफल बता रहे हैं. इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बना सकते हैं. या फिर इसके आधार पर आप अपनी योजनाएं तैयार कर सकते हैं. 1 मार्च, रविवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. इस दिन सुबह लगभग 09.51 से चंद्रमा राशि बदलकर मेष से वृष राशि में प्रवेश करेगा.जानिए मेष राशि के बारे में क्‍या कहते हैं सितारे…

मेष (Aries) : जमीन-जायदाद संबंधी विवादों का समाधान मिलेगा. सुख-सुविधा के साधन बनेंगे. आर्थिक लाभ होगा. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी. नया काम शुरू करने में रुकावटें आ सकती हैं. दूसरों के कामकाज में दखल न दें.

मेष राशि के जातकों के हाथ की बनावट कोन के आकार की होती है. उंगलियों की अपेक्षा हथेली बड़ी होती है. मूल में हाथ विस्तृत तथा शीर्ष पर सिकुड़ा होता है. मस्तिष्क विशाल तथा मुखाकृति विद्वत्तासूचक होती है. आपके सिर या कपाल के किसी भी भाग पर चोट का निशान रहेगा अथवा छाती या चेहरे पर कहीं तिल या मस्से का चिह्न रहता है. इस राशि के लोगों की भौंहें हमेशा ऊपर चढ़ी रहती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajat Kumar

Media Person. Five years of experience working in digital media doing videos and writing content. Love to do ground reporting.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >