29 फरवरी 2020 का राशिफल : कैसा रहेगा कुंभ राशि वालों का दिन, जानें...

दैनिक राशिफल चंद्र और ग्रहों की गणना पर आधारित है. आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया गया है.

दैनिक राशिफल चंद्र और ग्रहों की गणना पर आधारित है. आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया गया है. विशेषज्ञ डॉ एन के बेरा सभी 12 राशियों का भविष्यफल बता रहे हैं. इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बना सकते हैं. या फिर इसके आधार पर आप अपनी योजनाएं तैयार कर सकते हैं. जानिए कुंभ राशि के बारे में क्‍या कहते हैं सितारे…

कुंभ (Aquarius) : लाभकारी प्रयास सफल होगा. स्वजन-मित्रों का सहयोग मिलेगा. स्वाभिमान और स्वावलंबन बढ़ेगा, आमदनी में वृद्धि होगी, नया परिचय का क्षेत्र बढ़ेगा. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण, मनोकामनाएं पूरी होगी. दु:खद समाचार मिल सकता है. पुराना रोग उभर सकता है. वस्तुएं संभालकर रखें. सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है. कहासुनी, बहस हो सकती है.

कुंभ राशि वालों के हाथ लंबे, सुन्दर, कोमल तथा अत्यंत संवेदनशील होते हैं. उनकी बनावट त्रिकोणीय होती है. दूसरी अंगुली पहली अंगुली से लंबी तथा छोटी अंगुली से काफी बड़ी होती है. इनका अंगूठा लचीला होता है. इनके गले, पीठ पर या मुंह के बाजू में या कपाल में तिल अथवा मस्सा का चिन्ह रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KumarVishwat Sen

Published by: Prabhat Khabar

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >