Taurus Yearly Horoscope 2023: वृषभ राशि वालों के लिए ऐसा रहेगा साल 2023, यहां देखें वार्षिक राशिफल

New Year 2023 Varshik Rashifal: वृषभ राशिफल 2023 (Vrishabh Rashifal 2023) आने वाले नए साल 2023 में वृषभ राशि के जातकों के जीवन के बारे में बहुत कुछ ज़रूरी और महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां प्रदान करता है. वैदिक ज्योतिष पर आधारित वृषभ वार्षिक राशिफल 2023 (Taurus Yearly Horoscope 2023) के माध्यम से जानें कि इस वर्ष वृषभ जातकों का प्रेम जीवन कैसा रहेगा? क्या वे अपने करियर में इस वर्ष सफल होंगे?

वृषभ राशिफल 2023

नए साल में वृषभ राशि के जातकों को अपने जीवन में वित्तीय अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि जनवरी से अप्रैल के बीच आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी. इस दौरान धन लााभ के योग बनेंगे और आपको एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति भी हो सकती है.

आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे

इस साल आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे. वर्ष की शुरुआत से अप्रैल तक का समय आपके आर्थिक मामलों के लिए अच्छा रहेगा. इस दौरान आपको कई माध्यमों से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे.

प्रेम संबंधों में अनुकूलता महसूस करेंगे

इस साल आप अपने प्रेम संबंधों में अनुकूलता महसूस करेंगे. आपका अपने प्रेमी या प्रेमिका से रिश्ता बहुत मजबूत रहेगा. इस साल आप किसी के साथ विवाह के बंधन में बंध सकते हैं और घर में शहनाईयां गूंज सकती हैं.

शुभ रंग:- श्वेत

शुभ अंक:-2

उपाय

माता जगदम्बा का दर्शन तथा पूजन कीजिए

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >