Pisces Yearly Horoscope 2023: मीन राशि वालों के लिए ऐसा रहेगा साल 2023, यहां देखें वार्षिक राशिफल

New Year 2023 Meen Rashifal: मीन राशिफल 2023 (Meen Rashifal 2023) आने वाले नए साल 2023 में मीन राशि के जातकों के जीवन के बारे में बहुत कुछ ज़रूरी और महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां प्रदान करता है. वैदिक ज्योतिष पर आधारित मीन वार्षिक राशिफल 2023 ( Pisces Yearly Horoscope 2023) के माध्यम से जानें कि इस वर्ष मीनजातकों का प्रेम जीवन कैसा रहेगा? क्या वे अपने करियर में इस वर्ष सफल होंगे?

मीन राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति जो वर्ष की शुरुआत से लेकर 22 अप्रैल तक आपकी ही राशि में रहेंगे.ये समय आपके लिए शानदार रहेगा.कर्मफल दाता शनि वर्ष की शुरुआत में आपके एकादश भाव में रहेंगे और आपकी आमदनी में बढ़ोतरी करने का काम करेंगे.

इस वर्ष मीन राशि के जातकों को वित्तीय स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.वर्ष की शुरुआत में तो आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी लेकिन आगे चलकर वित्तीय संतुलन कुछ बिगड़ सकता है.

वर्ष की शुरुआत आपके लिए शानदार रहेगी.देव गुरु बृहस्पति सप्तम भाव को पूर्ण दृष्टि से देखेंगे और शनिदेव भी एकादश भाव में होंगे.ग्रहों की ये स्थिति आपको भरपूर लाभ देगी.आप जिस काम में भी हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी.

मीन वालों के लिए धन और लाभ की स्थिति मध्यम रहने वाली है.हालांकि वर्ष की शुरुआत अच्छी होगी.लेकिन 17 जनवरी को शनि के राशि बदलते ही आपको धन से जुड़े मामलों में समस्याएं आने लगेंगी.लगातार खर्च बढ़ने के योग हैं.

अपने रिश्ते में ईमानदारी बनाए रखने की पूरी कोशिश करें.हालांकि इस साल आपका रिश्ता आगे बढ़ सकता है.अगर आप किसी से प्रेम करते हैं या उनसे विवाह करना चाहते हैं तो ये साल आपके लिए अनुकूल रहेगा.

लकी कलर :- गुलाबी

लकी अंक:- 8

उपाय

हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आए. इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी.

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >