Capricorn Yearly Horoscope 2023: मकर राशि वालों के लिए ऐसा रहेगा साल 2023, यहां देखें वार्षिक राशिफल

New Year 2023 Makar Rashifal: मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) आने वाले नए साल 2023 में मकर राशि के जातकों के जीवन के बारे में बहुत कुछ ज़रूरी और महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां प्रदान करता है. वैदिक ज्योतिष पर आधारित मकर वार्षिक राशिफल 2023 ( Capricorn Yearly Horoscope 2023) के माध्यम से जानें कि इस वर्ष मकर जातकों का प्रेम जीवन कैसा रहेगा? क्या वे अपने करियर में इस वर्ष सफल होंगे?

वार्षिक मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) के अनुसार नया साल आपके लिए काफी शानदार साबित हो सकता है. खासतौर से शनि आप पर मेहरबान रहेंगे. शनि साढ़े साती इस साल आपको ज्यादा परेशान नहीं करेगी बल्कि कुछ न कुछ लाभ देगी.

आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा

इस वर्ष की शुरुआत में आपको आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा. अचानक से खर्च बढ़ सकते हैं. सूर्य बुध द्वादश भाव में रहेंगे जो वित्तीय संतुलन को साधने की कोशिश करेंगे.

व्यापार में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे

मकर राशि के बिजनेस जगत से जुड़े लोगों के लिए ये साल शुभ साबित होगा और आपको अपने व्यापार में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे. बिजनेस आगे बढ़ाने के लिए भी ये साल शानदार रहेगा. मई से जुलाई के बीच थोड़ी समस्याएं आएंगी.

आपको सावधान रहने की जरूरत होगी

साल की शुरुआत में प्रेम संबंधों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत होगी. मंगल महाराज वक्री अवस्था में पंचम भाव में होकर आपके प्यार भरे दिल को तोड़ने का काम कर सकते हैं.

शुभ अंक :- 2

लकी रंग- हरा

उपाय

घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाए. साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखे. जितनी यह पृथ्वी हमारी हैं उतनी ही उनकी भी हैं. प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता हैं व ग्रहों के दोष दूर होते हैं.समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करे व भूखे को भोजन अवश्य कराए.

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >