Aquarius Yearly Horoscope 2023: कुम्भ राशि वालों के लिए ऐसा रहेगा साल 2023, यहां देखें वार्षिक राशिफल

Aquarius Yearly Horoscope 2023: कुम्भ राशि 2023 के अनुसार वार्षिक राशिफल आपके सामने रखे है क्योंकि आप पहले से ही अनुमान लगा सके कि आने वाला वर्ष आपके पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य की दृष्टि से कैसा रहने वाला हैं. आइए जाने कुम्भ राशिफल 2023

New Year 2023 Kumbh Rashifal: कुम्भ राशिफल 2023 (Kumbh Rashifal 2023) आने वाले नए साल 2023 में कुम्भ राशि के जातकों के जीवन के बारे में बहुत कुछ ज़रूरी और महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां प्रदान करता है. वैदिक ज्योतिष पर आधारित कुम्भ वार्षिक राशिफल 2023 ( Aquarius Yearly Horoscope 2023) के माध्यम से जानें कि इस वर्ष कुम्भजातकों का प्रेम जीवन कैसा रहेगा? क्या वे अपने करियर में इस वर्ष सफल होंगे?

स्वास्थ्य समस्याएं आ सकती हैं

कुंभ वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार आपके राशि स्वामी 17 जनवरी 2023 में आपकी ही राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. जिससे आपके ऊपर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण शुरू हो जायेगा. ज्योतिष अनुसार ये चरण सबसे ज्यादा कष्टदायी माना जाता है. आपके भाई – बहन, आपके प्रयास करने की गति, दांपत्य जीवन, व्यापार, आपका करियर और आपकी नौकरी नए वर्ष में पूर्ण रूप से शनि देव के प्रभाव में रहेंगे. साल ही शुरुआत में आपको स्वास्थ्य समस्याएं आ सकती हैं.

धन संबंधी मामलों में सफलता पा सकेंगे

साल की शुरुआत में आपको आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. खर्चों में बढ़ोतरी के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं. लेकिन बृहस्पति के द्वितीय भाव में होने से वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी. शनि का गोचर जब आपकी राशि में हो जाएगा, उसके बाद से स्थितियां और अच्छी हो जाएंगी और आप धन संबंधी मामलों में सफलता पा सकेंगे.

रिश्ते में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है

कुंभ प्रेम राशिफल 2023 के अनुसार वर्ष 2023 में आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी. आपके प्रियतम के बीच अच्छी बातचीत रहेगी और एक दूसरे से दिल मिला रहेगा. हालांकि मार्च के महीने में आपके रिश्ते में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

कोशिश कामयाब होगी

कुंभ राशि के विद्यार्थियों के लिए नव वर्ष अपनी शुरुआत में खुशखबरी लेकर आएगा. पढ़ाई में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. बच्चों की कोशिश कामयाब होगी और उन्हें शिक्षा में अच्छे अंक प्राप्त हो सकते हैं. इस वर्ष की पहली तिमाही बहुत बढ़िया बीतेगी.

शुभ रंग:- आसमानी

शुभ अंक:– 9

उपाय

समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करे व भूखे को भोजन अवश्य कराए.

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >