Taurus Horoscope January 2023: कैसा बीतेगा वृषभ राशि वालों के लिए जनवरी माह,स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें

Taurus Horoscope January 2023: आपकी राशि के अनुसार जनवरी महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके. आइए जानते हैं वृषभ राशि का जनवरी 2023 का मासिक राशिफल.

Taurus Horoscope January 2023: वृषभ राशि की बात करें तो जनवरी के महीने में आपको खुद पर काबू करने की बेहद जरूरत है. इस महीना आपको सकारात्मक व नकारात्मक दोनों तरह के परिणाम देखने को मिलेंगे. आप किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें और अपनी प्रतिक्रिया किसी को देते वक्त अपनी भाषा का विशेष ध्यान रखें क्योंकि कई बार छोटी-छोटी बातें रिश्तों को नुकसान पहुंचाती हैं.

कार्यक्षेत्र

जनवरी मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, छठे भाव में केतु स्थित है. ऐसे में नौकरी कर रहे जातकों को अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे. वहीं जो जातक अध्यात्म, कानून या रहस्य विज्ञान क्षेत्र में हैं, उनके लिए भी यह समय काफी अनुकूल रहेगा.

आर्थिक

धन के मामले में वृषभ राशि के जातक अपने मार्ग में सकारात्मक परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि आपको सट्टा बाज़ारों जैसे कि शेयर मार्केट, स्टॉक मार्केट आदि के माध्यम से लाभ हो सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. इस महीने धन का प्रवाह अच्छा रहेगा. आप किसी नई संपत्ति में भी निवेश कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी साबित होगी.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के मामले में वृषभ राशि वाले जातकों का यह महीना थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है. लापरवाही की वजह से बीमारी आपको घेर सकती है. आपको सलाह दी जाती है कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर जब मौसम में बदलाव हो रहा हो. ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ पिएं.

प्रेम व वैवाहिक

जनवरी मासिक राशिफल 2023 के मुताबिक इस महीने आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन औसत रूप से फलदायी रहने वाला है. महीने की शुरुआत में शुक्र के नौवें भाव में स्थित होने से आपको प्रेम की कमी महसूस हो सकती हैं, जिसके कारण प्रेम जीवन में उथल-पुथल मची रहने की आशंका है.

पारिवारिक

पारिवारिक जीवन की दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए औसत रहने की आशंका है क्योंकि शनि की दृष्टि पारिवारिक मामलों पर होगी. आपको बढ़ते हुए खर्च का सामना करना पड़ सकता है. जिसका असर पारिवारिक माहौल पर भी पड़ेगा. आपको बढ़ते खर्च की वजह से पैसे उधार लेने की आवश्यकता हो सकती है.

उपाय:

  • ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं

  • हरे रंग के पेन का जरूर इस्तेमाल करें

लकी नंबर 3

लकी कलर ग्रे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >