Pisces Yearly Horoscope 2024: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024? जानें अपना वार्षिक राशिफल

Pisces Yearly Horoscope 2024: मीन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष अच्छी संभावनाएं लेकर आने वाला है. आपकी राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति वर्ष की शुरुआत से ही आपके दूसरे भाव में रहेंगे और आपके धन और आपके कुटुंब की रक्षा करेंगे.

Pisces Yearly Horoscope 2024 (मीन राशि 20 फरवरी से 20 मार्च)

मीन राशि में के जातक पूरे राशि चक्र में सबसे सहज होते हैं. ये अपनी भावनाओं को बेहतर व्यक्त कर पाते हैं. दयालु और धर्मार्थ होने के कारण मीन जातक चिकित्सा के क्षेत्र में प्रदर्शन कर सकते हैं. ये स्पष्टवादी होते हैं.

मीन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष अच्छी संभावनाएं लेकर आने वाला है. आपकी राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति वर्ष की शुरुआत से ही आपके दूसरे भाव में रहेंगे और आपके धन और आपके कुटुंब की रक्षा करेंगे. आपकी वाणी में प्रखरता आयेगी, जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे. बृहस्पति महाराज 1 मई को तीसरे भाव में चले जायेंगे, जिससे व्यापार में बढ़ोतरी होगी. वैवाहिक संबंधों में सुधार का योग बनेगा. भाग्य की वृद्धि होगी. धर्म-कर्म के मामलों में मन लगेगा. शनि महाराज पूरे वर्ष द्वादश भाव में बने रहने से आपको अपने खर्चों पर ध्यान देना होगा, क्योंकि कोई न कोई खर्च पूरे वर्ष लगा रहने वाला है.

शनि देव इस पूरे वर्ष आपको मिश्रित परिणाम देने वाले हैं. आपको विदेशी कंपनी में नौकरी मिल सकती है. हालांकि शनि के कारण आपके खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है. अत: इस साल आपको धन से जुड़े मामलों में थोड़ी सावधानी रखनी होगी. किसी को अधिक धन उधार देने से बचिए.

ग्रहों के राजा सूर्य 14 अप्रैल को अपनी उच्च राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे में इस योग के कारण प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होने के योग दिखाई दे रहे हैं. इस समय अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो निर्णय सही रहेगा. आपके शत्रु इस अवधि में कमजोर पड़ सकते हैं. हालांकि अपच और किडनी से जुड़ी बीमारी से आपका सामना करना पड़ सकता है.

सबसे शुभ ग्रह बृहस्पति 1 मई को आपके तीसरे भाव में गोचर करेंगे और बाकी पूरे वर्ष यही रहेंगे. गुरु का राशि परिवर्तन आपके जीवन में अच्छे बदलाव लेकर आयेगा. सप्तम में विराजमान केतु पर गुरु की दृष्टि से वैवाहिक जीवन में भी शांति होगी. अगर आप किसी मित्र के साथ साझेदारी में कोई काम करना चाह रहे हैं, तो वो साल के मध्य के बाद कर सकते हैं. यहां विराजमान गुरु शिक्षक वर्ग को प्रसिद्दि देने का काम करने वाले हैं.

मई के महीने के बाद आपके भाग्य की वृद्धि होगी और आपकी धर्म में रुचि बढ़ सकती है. ग्रहों के सेनापति मंगल 15 मार्च को द्वादश भाव में मंगल से युति करने वाले हैं और 23 अप्रैल तक उनकी युति शनि के साथ होगी. इस समय कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको परेशानी होगी. मशीन और ज़मींन के काम से जुड़े लोगों को घाटा देखना पड़ सकता है. रक्त विकार से जुडी कोई बीमारी अचानक से आपके सामने आ सकती है. विद्यार्थियों के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी. समस्याओं के बावजूद आप पढ़ाई पर ध्यान देकर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे. पारिवारिक जीवन में कुछ चुनौतियां रहने वाली हैं, इसलिए आपको सावधानी रखनी होगी. स्वास्थ्य को लेकर आपको उतार-चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है.

मायावी ग्रह राहु का गोचर लग्न से होगा. पूरे वर्ष राहु का गोचर इसी भाव में होगा. परिवार के व्यवसाय में फायदा होने की उम्मीद है. राहु का यह गोचर आपको जन्मस्थान पर अच्छी सफलता देने की ताकत रखता है. आपको शेयर मार्केट और भूमि के निवेश में फायदा होता हुआ दिखाई दे रहा है. हालांकि आपके वैवाहिक जीवन के लिए राहु का गोचर समस्या खड़ी कर सकता है. फैशन, सिनेमा और ग्लेमर जगत से जुड़ी महिलाओं को यह अवधि बेहद फायदा देने वाली है.

प्रेम संबंध के लिहाज से यह साल थोड़ा कठिन हो सकता है. इस पूरे वर्ष राहु की दृष्टि आपके पंचम भाव पर जा रही है जो कि आपके रिश्ते में गलतफहमी पैदा कर सकती है. इस साल आपको अपने प्रेमी की ओर से धोखा भी प्राप्त हो सकता है. वहीं विवाहित जातक के रिश्ते तलाक तक पहुंच सकते हैं. यानी रिश्तों को बचाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. विवेक से काम लेना होगा.

स्वास्थ्य की दृष्टि से भी केतु का यह गोचर अनुकूल नहीं कहा जा सकता है. इस साल आपको अपने मित्रों से बेहद सावधान रहकर चलना होगा.

शुभ रंग : आसमानी

शुभ अंक : 05

शुभ दिन : रविवार

अमृतसिद्धि मंत्र :ॐ ग्रहाणामादिरादित्यो लोक लक्षण कारक:।विषम स्थान संभूतां पीड़ां दहतु मे रवि।।

उपाय : शनिवार के दिन सुबह-सुबह पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाएं और शाम के समय चौमुखी दीपक जलाएं. प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में दर्शन करें और संभव हो तो चोला चढ़ाएं.

डॉ श्रीपति त्रिपाठी, ज्योतिषाचार्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >