Cancer Yearly Horoscope 2024: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024? जानें अपना वार्षिक राशिफल

Cancer Yearly Horoscope 2024: कर्क राशिफल के अनुसार, वर्ष की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति दशम भाव में विराजमान होकर करियर और परिवार के बीच संतुलन स्थापित करने में आपकी मदद करेंगे और 1 मई के बाद यह आपके ग्यारहवें भाव में जाकर आपकी आमदनी में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगे.

Cancer Yearly Horoscope 2024 (कर्क राशि (22 जून से 22 जुलाई)

कर्क राशि के जातक संवेदनशील और भावनात्मक होते हैं. अपने मूल स्वभाव से पोषित ये जातक एक गहरी मातृ वृत्ति के अधिकारी और सहज और स्वाभाविक ज्ञान से परिपूर्ण होते हैं. ये जहां जाते हैं, वहीं अपना आशियाना बना लेते हैं.

कर्क राशिफल के अनुसार, वर्ष की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति दशम भाव में विराजमान होकर करियर और परिवार के बीच संतुलन स्थापित करने में आपकी मदद करेंगे और 1 मई के बाद यह आपके ग्यारहवें भाव में जाकर आपकी आमदनी में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगे. देव गुरु को शुभ ग्रह कहा जाता है और ऐसे में आपके कर्म भाव में उनका मार्गी होना कई सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है. शुरू के चार महीनों में आप अपने कर्म स्थल पर बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे. आपकी तरक्की हो सकती है या आप किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने के लिए चुने जा सकते हैं. आप नौकरी भी बदल सकते हैं.

शनि देव जो कि कर्म प्रधान ग्रह है. वह पूरे वर्ष आपके अष्टम भाव में विराजमान रहने वाले हैं. शनि देव अच्छे कर्म के अच्छे और बुरे कर्म के बुरे फल प्रदान करते हैं. लेकिन ये अध्यात्म के भी कारक माने गये हैं. वे धर्म-अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ायेंगे. शनि आपके सप्तम भाव के भी स्वामी हैं, ऐसे में आपको पत्नी की सेहत का ध्यान रखना होगा.

वर्ष के मध्य में आपको सचेत रहना होगा. 30 जून को जब शनि देव वक्री हो जायेंगे, तो आपको आकस्मिक दुर्घटना का शिकार होना पड़ सकता है. या फिर शनि देव के गोचर के कारण कोई पुरानी बीमारी दोबारा आपको परेशान कर सकती है. आप किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं.

इस पूरे वर्ष केतु का गोचर आपके तीसरे भाव में होगा. इस भाव से जातक के साहस और पराक्रम का विचार किया जाता है. इस भाव में केतु का गोचर आपको अच्छे परिणाम देने वाला होगा. इस दौरान आपके साहस में वृद्धि होगी और तकनीक का भरपूर प्रयोग आप अपने जीवन में करने वाले हैं. खास तौर से मीडिया और जनसंचार से जुड़े जातक इस साल अपने काम में नये प्रयोग करेंगे, जिससे उन्हें प्रसिद्धि प्राप्त होगी.

इस पूरे वर्ष राहु की दृष्टि आपके लग्न भाव पर होगी. राहु एक मायावी ग्रह है और अक्सर जातक को कल्पना लोक में लेकर जाता है. ऐसे में हो सकता है कि आपके आस-पास कुछ लोग आपको गलत सलाह देकर नुकसान करवा दे. ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि किसी पर भी अधिक भरोसा नहीं करें.

साल 2024 में आपको प्रेम संबंध और शादीशुदा जीवन के लिहाज से थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा. साल की शुरुआत से ही आपके पंचम भाव पर शनि और राहु का प्रभाव बना हुआ है. दोनों पाप ग्रह का प्रभाव आपके प्रेम जीवन के लिए नकारात्मक साबित हो सकता है. वहीं वैवाहिक जातक को एक्स्ट्रा मैटेरियल अफेयर से बचना होगा, वरना रिश्ता खत्म होने की नौबत आ सकती है.

विशेषकर मई, अगस्त, नवंबर और दिसंबर के महीने आपके लिए उत्तम समय होगा. छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिल सकती है. देव गुरु बृहस्पति की कृपा से भाई-बहन मददगार रहेंगे, लेकिन पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा.

शुभ रंग : हरा

शुभ अंक : 05

शुभ दिन : बुधवार

अमृतसिद्धि मंत्र : प्रियंगुकलिकाश्यामं रुपेणाप्रतिमं बुधम। सौम्यं सौम्यगुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम।।

उपाय: इस वर्ष प्रत्येक मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में दर्शन और हनुमान चालीसा का पाठ करें. सुंदरकांड का पाठ शनि की अष्टम ढैया से आपको काफी राहत प्रदान करेगा. शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं.

डॉ श्रीपति त्रिपाठी, ज्योतिषाचार्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >