जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, यहां देखें मिथुन राशि का 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Gemini Weekly Horoscope 28 September to 4 October 2025: मिथुन राशि के लिए 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से से मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Gemini Weekly Horoscope 28 September to 4 October 2025: सितंबर माह का तीसरा सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025

इस सप्ताह अधिकारियों से लाभ मिलेगा और साझेदारी के कार्य सफल रहेंगे. आर्थिक लाभ के योग हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च, जल्दबाजी में निर्णय और वाद-विवाद से बचें. नए कार्य की शुरुआत करने से पहले योजना बनाना जरूरी है.

करियर/बिजनेस: कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे, लेकिन जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. ध्यान और एकाग्रता से काम करें. व्यापार में साझेदारी वाले कामों में सावधानी बरतें.

रिलेशनशिप: पारिवारिक संबंध मजबूत रहेंगे. साथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा. दोस्तों से मिलने का समय मिलेगा. अकेलेपन का अनुभव कर रहे लोग सामाजिक गतिविधियों में शामिल होकर नए मित्र बना सकते हैं.

हेल्थ: मानसिक तनाव बढ़ सकता है. ध्यान, प्राणायाम और हल्की कसरत से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखें.

शुभ अंक: 29, 30, 03

शुभ रंग: बैंगनी, हरा, क्रीम

शुभ दिन: शुक्रवार, बुधवार, शनिवार

सावधानी: वाद-विवाद से बचें और किसी पर भरोसा करने से पहले अच्छी तरह जाँच लें.

उपाय: गाय को भोजन कराना और नियमित रूप से हनुमान जी का स्मरण करना लाभकारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >