धनु साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 मई तक: आने वाले हफ्ते में परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और संबंध मधुर रहेंगे

Dhanu Saptahik Rashifal 3 to 9 May 2026: क्या इस सप्ताह प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी? क्या स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा? क्या करियर में उन्नति और नए अवसर मिलेंगे? पढ़ें धनु साप्ताहिक राशिफल.

Dhanu Saptahik Rashifal, धनु साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 मई तक: यह सप्ताह धनु राशि वालों के लिए नई दिशा और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा. क्योंकि पंचम सूर्य-बुध और सप्तम गुरु शिक्षा व प्रेम संबंधों में सफलता दिलाएंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार और आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी. आपके प्रयास और भाग्य दोनों का अच्छा साथ मिलेगा, जिससे कार्यों में प्रगति होगी. कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक रहेगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और संबंध मधुर रहेंगे. प्रेम जीवन में विश्वास और समझ बढ़ेगी.

करियर/बिजनेस: सप्ताह की शुरुआत अनुकूल रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं और उनके कार्यों की सराहना होगी. पदोन्नति या स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. व्यापारियों को नए अवसर मिलेंगे और निवेश से लाभ हो सकता है. शिक्षा, यात्रा और सलाहकारी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी.

रिलेशनशिप: दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं. परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी. मित्रों का सहयोग बना रहेगा.

हेल्थ: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक भागदौड़ से थकान हो सकती है. जांघ और कमर से जुड़ी समस्या वाले लोग सावधानी रखें. नियमित व्यायाम और संतुलित आहार अपनाएं.

सावधानी: अत्यधिक आत्मविश्वास में आकर कोई जोखिम भरा निर्णय न लें.

उपाय: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा करें, पीले पुष्प अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का 108 बार जाप करें.
लकी डेट: 04, 08, 09
लकी कलर: लाल, पीला, क्रीम
लकी दिन: सोमवार, मंगलवार, रविवार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >