Sagittarius Horoscope 2024: धनु राशि वालों का पारिवारिक विवाद ज्यादा बढ़ जायेगा, जानें राशिफल

Sagittarius Horoscope 2024: सभी लोग जानना चाहते है कि नया साल 2024 हमारे लिए कैसा रहने वाला है. जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है .

Sagittarius Yearly Horoscope 2024:   सभी लोग जानना चाहते है कि नया साल 2024 हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढ़िया है या नही या नही समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं .जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है .

 

धनु राशि का कैसा रहेगा पारिवारिक जीवन

वर्ष के शुरुआत में पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव बना रहेगा पुरे वर्ष आपके चन्द्र कुंडली में राहु चौथे भाव तथा केतु दशम भाव में रहने के कारण पारिवारिक रिश्ते में तनाव बनेगा आप पारिवारिक जीवन पर ध्यान दे आपका वाणी का प्रभाव तो ठीक रहेगा. मार्च से अप्रैल तक पारिवारिक विवाद ज्यादा बढ़ जायेगा.इस समय आप संभल कर रहे .परिवार के जरुरत के पूरा करे घरेलु खर्च बढ़ जायेगे.कुटुंब का सुख में कमी दिखाई देगा.अप्रेल माह में आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा .वर्ष के मध्य में परिवार में मांगलिक कार्य होगा इस कारण से परिवार का माहौल खुशमय बना रहेगा.परिवार में संपति को लेकर विवाद बनेगा माता -पिता के स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा .

धनु राशि का कैसा रहेगा व्यापार तथा नौकरी

व्यापार में उन्नति होगा व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी व्यापार की स्थिति ठीक रहने के कारण आपके बने हुए कर्ज समाप्त होंगे इस वर्ष में आप व्यापार में निवेश कर रहे है उनको भरपूर लाभ मिलेगा लेकिन लापरवाही नहीं करे . व्यापार ठीक चलने कारण आपका वित्तीय हालत अनुकूल रहेगा लेकिन मई माह के बाद आपके वित्तीय हालत ठीक नहीं रहेगा खर्च बढ़ जायेगे.नौकरी करने वाले के लिए यह वर्ष उतार चढ़ाव बना रहेगा काम का बोझ बढ़ जायेगा .नौकरी में अधिकारी आपसे असंतुष्ठ दिखाई देंगे .जिसे आपका मन काम में नहीं लगेगा नौकरी में सतर्क रहे मई के बाद थोड़ी राहत मिलेगी .आपके सहकर्मी साथ देंगे जून के बाद नौकरी में परिवर्तन कर सकते है .

धनु राशि के लिऐ कैसा रहेगा शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों के लिए यह वर्ष उत्तम रहने वाला है .आप पढाई में उन्नति करेगे आप इस वर्ष प्रतिभाशाली दिखाई देंगे .जो लोग उच्च शिक्षा की पढाई कर रहे है .उनको भी बढ़िया लाभ मिलेगा .जो लोग टेक्निकल की पढाई कर रहे है जैसे कंप्यूटर मिडिया या मेनेजमेंट के छात्र है आपका पढाई में प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है जो लोग प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है आप सफल रहेंगे करियर का आपका ठीक रहेगा.आपके सहकर्मी साथ देंगे उनके बदौलत आप उच्च शिखर पर पहुंच सकते है .आप नौकरी कर रहे है आपका प्रदर्शन ठीक रहेगा ,जो लोग नए नौकरी की तलाश में है उनको मई के बाद सफलता मिलेगी .

धनु राशि के लिए आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी

धनु राशि वाले वाले का वित्तीय स्थति अनुकूल रहेगा वर्ष के शुरुआत में आपका वित्तीय हालत बहुत बढ़ने रहने वाला है लेकिन जैसे -जैसे वर्ष का समापन होगा वैसे ही आपका वित्तीय हालत ठीक नहीं रहेगा देव गुरु के पंचम भाव में बैठने के कारण आपका वित्तीय क्षेत्र में भाग्य भी साथ देगा.लेकिन 01 मई के बाद आपके वित्तीय हालत में कठिनाई बन जायेगा साथ में खर्च बनेगा .
 

धनु राशि का वाहन सुख कैसा रहेगा

धनु राशि वाले को वहन का सुख समय वर्ष उतराध में नहीं होगा यह समय आपको वाहन सुख प्राप्त के लिए उत्तम नहीं है संभवतः आप वर्ष के मध्य के बाद वाहन का खरीदारी अगर कर रहे यह समय बढ़िया रहेगा.अगर ज्यादा जरुरत है तो अप्रेल माह में वाहन का सुख प्राप्त होगा अगस्त,सितम्बर का महीने में आप वाहन की खरीदारी करते है आपके लिए बहुत अनुकुल रहेगा ,इस समय आप वाहन खरीदारी करते है आपका वाहन बहुत भाग्यशाली रहेगा.

धनु वाले के लिए संतान के लिए कैसा रहने वाला है

धनु राशि वाले को संतान को लेकर चिंतित होने की जरुरत नहीं है .गुरु आपके पंचम भाव में बैठने के कारण आपके संतान से उत्तम सुख मिलेगा .आपके के संतान से खूब लाभ मिलेगा.आपके स्वास्थ्य पर भरपूर नजर बनाए रखेगा आपको सभी तरह से अपने संतान से उत्तम सुख प्राप्त करेगे .जो लोग संतान प्राप्ति की इच्छा रखे है उनको मई माह के बाद इच्छा पूर्ण होगा .आपके संतान का शिक्षा में थोड़ी बाधा बनेगा उनका मन पढाई में नहीं लगेगा.जिनके बच्चे उच्य शिक्षा की पढाई कर रहे है उनको कठिन परिश्रम करना पड़ेगा

धनु राशि का प्रेम जीवन जीवन कैसा रहने वाला है
इस वर्ष के शुरुआत में प्रेम जीवन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है आपके प्रेम सम्बन्ध में कई तरह से खुशियां प्रदान मिलेगी.अप्रेल तथा मई महिना में आपके प्रेम सम्बन्ध में कडवाहट दिखाई देगा ,इस समय आप अपने प्रेमी को मनाने में लगे रहेंगे .मई महीने के बाद आप फिर से रोमांस में आ जायेगे ,आप दोनों यात्रा पर जा सकते है .धनु राशि वाले इस वर्ष विवाह की प्रतीक्षा में है उनको अभी इंतजार करना पड़ेगा.जो लोग अविवाहित है किसी के साथ आकर्षित हो सकते है .
 

धनु राशि का स्वास्थ्य कैसा रहेगा

इस वर्ष आपके स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा मानसिक रूप से आप कमजोर दिखाई देंगे ,किसी संक्रमण बीमारी के चपेट में आ सकते है . सिजनली बीमारी भी परेशान करेगा मई के बाद पेट सम्बंधित समस्या बनेगा बड़ा बीमारी की चपेट में नहीं आयेगे खान -पान पर ध्यान दे ,पानी का ज्यादा उपयोग करे .

धनु राशि का क्या रहेगा लकी नंबर 3
धनु राशि का क्या है लकी कलर  गुलाबी

उपाय

  • प्रत्येक गुरुवार को भगवन विष्णु का पूजन करे तथा चना दाल का दान करे ,

  • शनिवार के दिन शनि मंदिर में शनि भगवान का पूजन करे तथा काला तील या काला कपड़ा दान करे .

  • दुर्गासप्त्शी का पाठ करे .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष ,वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >