Dhanu Aaj Ka Rashifal 27 January 2026: आज 27 जनवरी 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शाम 04 बजकर 29 मिनट तक रहेगी. इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ होगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, शुक्र और बुध मकर राशि में हैं. चंद्रमा मेष राशि में है उपरांत वृषभ राशि मे गोचर करेंगे. गुरु मिथुन, शनि मीन, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित है.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार ….
Dhanu Aaj Ka Rashifal धनु आज का राशिफल
आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग हैं. रिश्तों में खुशी और अपनापन रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी. यात्रा का योग बन सकता है.
करियर / बिजनेस: स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा और मेहनत का परिणाम धीरे-धीरे मिलेगा. परीक्षा या प्रतियोगी तैयारी में अनुशासन जरूरी रहेगा. प्राइवेट जॉब में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा और काम की चुनौती बढ़ सकती है. बिज़नेस में नए अवसर या प्रोजेक्ट आ सकते हैं, लेकिन किसी भी तरह का कान्ट्रैक्ट साइन करने से पहले शर्तों को ध्यान से देखें. जॉब बदलने का विचार है तो फिलहाल योजना और रिसर्च तक सीमित रखें.
रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में तालमेल और सहयोग बना रहेगा. माता–पिता का सहयोग मिलेगा. भाई–बहन के साथ रिश्ते सामान्य रहेंगे. घर में मेहमानों का आगमन संभव है, जिससे हलचल बढ़ सकती है. प्रॉपर्टी या पैतृक मामलों में जल्दबाज़ी से बचें.
लव लाइफ: पार्टनर के साथ बातचीत से रिश्ते मजबूत होंगे. आज भावनाओं को स्पष्ट रूप से साझा करना लाभदायक रहेगा. सिंगल लोगों की किसी से दोस्ती या संपर्क बढ़ सकता है. पुराने क्रश से जुड़ी बातें सामने आ सकती हैं, सतर्क रहें.
स्वास्थ्य: मानसिक रूप से सक्रिय रहेंगे, लेकिन थकान या नींद की कमी परेशान कर सकती है. पैरों या मांसपेशियों में खिंचाव की संभावना है. हल्की एक्सरसाइज़, पर्याप्त पानी और आराम फायदेमंद रहेगा.
पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (मंगलवार):
हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें.
“ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” मंत्र का 11 या 21 बार जप करें.
लाल मसूर या गुड़ का दान करें.
आज क्रोध पर नियंत्रण रखने का संकल्प लें.
नोट: यह उपाय मानसिक स्पष्टता, सकारात्मक सोच और निर्णय क्षमता बढ़ाने में सहायक माना जाता है.
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक: 9
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- Aaj Ka Panchang 27 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और नक्षत्र-योग व करण