धनु राशिफल 23 मार्च 2026: क्या आज आय के नए स्रोत खुलेंगे या अधूरी रह सकती हैं आर्थिक योजनाएं?

Dhanu Aaj Ka Rashifal 23 March 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Dhanu Aaj Ka Rashifal 23 March 2026: आज का दिन आपके लिए विजय और सफलता लेकर आने वाला है. चंद्रमा आपके छठे भाव में स्थित हैं, जो आपके शत्रुओं का नाश करेंगे. तृतीय भाव के मंगल, बुध और राहु आपके साहस को बढ़ाएंगे. आज आप कठिन से कठिन कार्यों को भी चुटकियों में पूरा कर लेंगे.

करियर-बिजनेस: छठे चंद्रमा और तृतीय के बुध के कारण नौकरी में आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी. रुकी हुई फाइलें आज अचानक आगे बढ़ सकती हैं. छोटे व्यापारियों के लिए दिन मुनाफे वाला रहेगा. ग्राहकों की बढ़ती संख्या आपके व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में संवाद की कमी को दूर करें. पार्टनर आज आपकी व्यस्तता के कारण थोड़ा अकेलापन और उपेक्षा महसूस कर सकता है. शाम का समय परिवार के साथ बिताना आपके मानसिक सुकून के लिए बहुत अच्छा रहेगा. आज आपसी रिश्तों में जमी बर्फ पिघलेगी.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. बदलते मौसम के कारण सर्दी-जुकाम या वायरल बुखार होने की आशंका है. आज सावधानी जरूर बरतें. गरिष्ठ भोजन से बचें और तुलसी का सेवन करें. नियमित व्यायाम को अपनी जीवनशैली का अनिवार्य हिस्सा बनाने का प्रयास करें.

सावधानी: उधार लेन-देन से बचें, वरना पैसा फंसने की प्रबल संभावना है.

उपाय: आज नवरात्र की पंचमी तिथि है. मां स्कंदमाता की पूजा आज की जाती है.

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >